आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

JITO पुणे JBN मीट में हुआ 10.95 करोड़ का बिज़नेस

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Other, People, Social • September 18, 2025
Spread the love

पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ और चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के कुशल मार्गदर्शन में 17 सितम्बर को होटल ग्रैंड शेरेटोन में आयोजित JBN की विशेष बिजनेस मीट भव्य रूप से सम्पन्न हुई।

इस मीट में JBN सदस्यों के बीच कुल 10 करोड़ 95 लाख रुपये का व्यवसाय सम्पन्न हुआ और 37 रेफरल्स का आदान-प्रदान किया गया। बैठक में व्यापारिक सहयोग, नेटवर्किंग के नये अवसर और आपसी विकास की दिशा में सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर हिन्दी दिवस भी मनाया गया, जहाँ सभी सदस्यों ने हिन्दी में अपना और अपने व्यवसाय का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में JBN डायरेक्टर इंचार्ज संजय जैन, JBN कन्वेनर राहुल संचेती, को-कन्वेनर राहुल मुथा, बेला मुथा, सचिन शहा, कुशल चौहान, रितेश दर्डा, सहित अनेक सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

get_footer();