आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

कलर्स मराठी पर कस्तुरी सीरियल में आशु सुरपुर की एन्ट्री

maharashtra jain warta • Other, Previous Issue, Social • July 5, 2023
Spread the love

महाराष्ट्र न्युज नेटवर्क

मुंबई : कलर्स मराठी इस पसंदीदा चॅनेलपर 26 जून से शुरू कस्तुरी धारावाहिक में मशहूर अभिनेत्री आशु सुरपुर अहम् भुमिका में नजर आयी। इस धारावाहिक के निर्देशक है दीपक नलावडे और शिल्पा कुलकर्णी इनकी सहकलाकारा है। आशु सुरपुर ने इससे पहले कई फिल्मों में अपने अभिनय की चमक दिखाई है।

इस धारावाहिक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहां की लगभग 20 सिरियल्स में अभिनय कर चुकी जिसके लिए बडी मेहनत की है।
कोविड काल में इनकी मां का देहांत हो गया तो वह बहुत टूट गयी थी। लेकिन मनोरंजन जगत में वापसी के लिए कस्तुरी धारावाहिक का ऑफर स्विकार किया है। धारावाहिक के निर्माता सुनील कुलकर्णी द्वारा यह अवसर उन्हे मिला, जिसके लिए वह उनकी शुक्रगुजार है।
उनका मानना है की, छोटी शुरूआत करना ठीक है, बडा बनना है तो कहीं से शुरूआत तो करनी ही पडेगी। ऐसा कहते हुए अपने चाहनेवालों से और प्रशंसको से धारावाहिक देखने की अपील की है।