आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

नव वर्ष के प्रथम दिन संपन्न हुआ महा मंगलकारी मांगलिक

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, News Slider, Other, Social • January 5, 2024
Spread the love

पुणे : जैन श्रावक संघ औंध की ओर से गुरु संदेश एवम महा मांगलिक का आयोजन भीमसेन जोशी सभागृह में किया था।

महा मांगलिक उपाध्याय प्रवर प. पू. श्री. गौतममुनिजी म. सा. आदि ठाना एवम श्रमणी गौरव प. पू. श्री. अर्चनाश्रीजी म. सा. आदि ठाना, अनुष्ठान आराधिका साध्वी श्री प. पू. श्री कुमुदलताजी म. सा. आदि ठाना , उप प्रवर्तीनी प. पू. श्री चारुप्रज्ञाजी म. सा. आदि ठाना के मुखाविंदर से सुनियोजित सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पूना के सभी श्री संघ, पी सी एम सी के श्री संघ तथा, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, ठाणे, डोम्बीवली एवम बिबवेवाड़ी श्री संघ, वर्धमान प्रतिष्ठान श्री संघ, कात्रज कोंढवा श्री संघ आदि, श्री संघ के संघपति, पदाधिकारी एवम गुरु भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सर्व प्रथम नवकार महामंत्र तथा स्वागत गीत आनंद सिद्धि महिला मंडल ने सुमधुर आवाज में पेश किया।
श्री संघ के विश्वस्त अध्यक्ष शिरीष चोपडा ने गुरुदेव ,गुरुनिसा तथा आए हुए महावीर भक्तों का स्वागत तथा अपने मनोगत में विहार सेव को की जवाबदारी तथा साधु संतो प्रति श्रावको के कर्तव्य पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यकारिणी अध्यक्ष सचिन नहार, उपाध्यक्ष धरमचंद फुलफगर, खजीनदार दीपक बांठिया, रविंद्र लुंकड़, राजेंद्र लुंकड़ एवम् नवकार जाप ग्रुप औंध के सभी कार्यकर्ता ओ ने बड़ी लगन से आयोजन किया। कार्यक्रम अंतर्गत बिबवेवाड़ी श्री संघ के अध्यक्ष पोपटलाल ओस्तवाल एवम पदाधिकारी की ओर से भामाशा रमनलाल लुंकड़ का नियोजित कैंसर हॉस्पिटल के लिए बड़ी दान राशि देने पर सत्कार किया।
नवकारसी का लाभ आर.के लुंकड़ परिवार ने लिया। कार्यक्रम का संचलन तथा आभार प्रदर्शन रविंद्र बलाई ने सुचारू रूप से किया।