आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

उपप्रवर्तिनी प. पू. श्री सुमनप्रभाजी म.सा. का चातुर्मास मंगल प्रवेशोत्सव

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • July 17, 2024
Spread the love

शोभायात्रा मे संपुर्ण परिसर के गुरुभक्त एवं जन सैलाबसे शोभायात्रा भक्तियात्रा बन गयी थी। प्रथम दिन भक्तामर आराधना से मंगलोत्सव की शुरुआत हुई। श्री वासुपूज्य मंदिर जैन संघ, श्री विमलनाथ मंदिर जैन संघ के विशेष सहभागने चातुर्मासिक शुरुआत में सेवा भक्ति से संगठन का परचम लहराया। इस समय श्री संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बाठिया, उपाध्यक्ष, कार्याध्यक्ष सागर साखला, मार्गदर्शक, महामंत्री सचिन ताथेड, कोषाध्यक्ष कचरदास गांधी उपस्थित थे।

शारदा नहार की मंगल स्वरो में मंगलाचरण से ऑडिटोरियम में श्रद्धा भक्ति सुरभीत हुई। नवकार बहु मंडल, नंदलाल लुंकड, डॉ. प्रशांत गदिया, सचिन ताथेड एवं भोजापुर की जैनम जयति पाठशाला के बच्चों ने तथा महेंद्र शिंगी ने स्वागत गीत की रचना से मोह लिया।

प. पू. श्री स्वर्णश्रीजी म. सा. का जन्मदिन का यह सुवर्णकंचन योग श्री संघ की पावनधरा पर मनाया गया। श्री संघ की ओर से प. पू. महासतीजी को आदर की चादर से सम्मानित किया गया। इस प्रसंग पर पुना, पिंपरी-चिंचवड, आळंदी, राजगुरुनगर से आये संघ पदाधिकारी ने अपनी शुभकामनाओ द्वारा संजोया।

सभी विहारसेवक, एवं विहार दामिनीयों का सम्मान प. पु. महासतियों के मंगल आशिर्वादो से हुआ एवं ताथेड परिवार द्वारा धर्म-ध्वजारोहण हुआ। इस समारोह पर विजयकांत कोठारी, अभय छाजेड, पारस मोदी, राजेश सांकला, वर्धमान प्रतिष्ठाण शिवाजीनगर से विलास राठोड, जितु ताथेड, आदिनाथ संघ से अनिल नहार, संजय सांखला, भरत चंगेडे, सुभाष मुथ्था, रवींद्र नहार, दिपक लुंकड, मदनलाल बलदोटा, आनंद मुथ्था, औंध से सचिन नहार, नितीन बाठीया, वडगांव धायरी संघ से प्रकाश बोरा, शैलेश बेदमुथ्था, अजित गुगळे, यश लॉन्स से रमेश गुगले, कासरवाडी संघ से अशोक पगारिया, संदिप फुलफगर, आदेश खिवंसरा, रुचिराताई सुराणा, नितीन ओस्तवाल, नितीन चोपडा, चिंचवड़ संघ से अशोक बागमार, नंदु लुणावत, प्रकाश कटारिया, सुरेखा कटारिया, आकुर्डी संघ से सुभाष ललवाणी, मनोज सोलंकी, जवाहर मुथा, राजेंद्र मुनोत, दापोडी पिंपले गुरुव सांगवी संघ से दिलीप भन्साली, दिपक चोरडिया, खडकी बझार से विलास मुथ्था, बालाजी नगर संघ सुरेश गांधी, धनकवडी से संपत बोथरा, हडपसर से शोभाचंद मुथ्था, विजय नवलखा, संजय भंडारी, दिनेश कर्नावट, राजगुरुनगर संघ से विजय भन्साळी, संतोष बोथरा, अजय बलदोटा, प्रकाश गदिया, सुनंदा भन्साली, नारायण गांव संघ से अशोक गांधी, अशोक खिंवसरा, आलंदी संघ के पदाधिकारी, वडगांव शेरी से महावीर नहार ओर उनके साथी, पालखेड से छाजेड़ परिवार, निम्बाहेडा से विजय लोढ़ा आदि अनेकानेक संघ प्रवेश के अवसर उपस्थित थे।

विहार, शोभायात्रा, गौतमप्रसादी व्यवस्था एवं नियोजन आनंद युवा मंच एवं आनंदकीर्ति महिला संघने निभाया। प्रवेश पर पधारे हुए अतिथियों का सम्मान भोजापुर भोसरी चातुर्मास के स्वागताध्यक्ष राजेश सांकला ने किया।