आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

जीतो पुणे JBN मीट में हुवा 6 करोड़ 61 लाख का बिजनेस

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • June 4, 2025
Spread the love

पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ और चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में होटल ग्रैंड शेरेटोन में JBN बिजनेस मीट का आयोजन 4 जून को किया गया।

इस मीट में JBN मेंबर्स के बीच कुल 6 करोड़ 61 लाख रुपये का व्यवसाय संपन्न हुआ। बैठक के दौरान कुल 49 रेफरल पास किए गए।

इस महत्वपूर्ण मीटिंग में पुणे JBN के डायरेक्टर इनचार्ज संजय जैन, कन्वेनर राहुल संचेती, को-कन्वेनर राहुल मुथा, को-कन्वेनर बेला मुथा, प्रेसिडेंट पराग दोशी, वाइस प्रेसिडेंट कौशल शहा, सेक्रेटरी जेसल शहा सहित JBN के कई सदस्य उपस्थित थे।

मीटिंग के दौरान बिजनेस नेटवर्किंग को नए आयाम देने और व्यापारिक अवसरों को बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस मीट में करण जैन ओर प्राची जैन इन्होंने बिज़नेस प्रेजेंटेशन दिया।