महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : JITO Pune Chapter एवं JITO Ladies Wing की ओर से 25 एवं 26 अप्रैल को Conrad Pune में भव्य “Skillathon 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन जीतो पुणे चैप्टर के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
Skillathon 2026 के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिभाशाली व्यक्तियों, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने, नए अवसरों से जुड़ने तथा व्यवसायिक संभावनाओं को विस्तार देने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन समाज में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रगतिशील सोच को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी मंच सिद्ध होगा।
इस भव्य आयोजन के लिए अनेक प्रतिष्ठित उद्योगपतियों एवं संस्थाओं ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। टाइटल स्पॉन्सर के रूप में सुनय शहा, Navitas Solar ने विशेष भूमिका निभाई है। को-टाइटल स्पॉन्सर के रूप में गौरव दुगड, विपूल गोलचा Dal Roti का सहयोग प्राप्त हुआ है।
अरेना स्पॉन्सर के रूप में एकता भंसाली, Truvian Group एवं Jingle Tales Pre-School का सहयोग मिला है। एसोसिएट स्पॉन्सर के रूप में इंद्रकुमार छाजेड़, Kushal Landmark का विशेष योगदान रहेगा।
सेशन स्पॉन्सर के रूप में दिनेश राठोड, Jaywant Group; करण जैन, Platinum Nine; सुनील नाहर, Rainbow Housing; तथा पूजा राठोड, North East. Gifting का सहयोग प्राप्त हुआ है।
गिफ्टिंग स्पॉन्सर के रूप में रीटा जैन, Kumar Distributor तथा इव्हांत सुराणा, Hamper Sponsor; Lotus Makhana का योगदान सराहनीय है। कार्यक्रम को अमोल कुचेरिया मिष्टी फूड का सपोर्ट प्राप्त है। मीडिया पार्टनर के रूप में अभिजीत डुंगरवाल, Maharashtra Jain Warta इस आयोजन से जुड़े हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीतो लेडीज विंग की अध्यक्ष एकता भंसाली के साथ पूजा राठोड, रीटा जैन, वंदना राठोड, खुशाली चोरडिया, लकीशा मर्लेचा, अचला भंडारी, नम्रता शिंगी, नैना खिवंसरा, भावना शहा, अभिषेक जैन एवं आर्या चोरडिया सक्रिय रूप से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि Skillathon 2026 समाज के लिए प्रेरणादायी, उपयोगी और अत्यंत सफल आयोजन सिद्ध होगा तथा इससे नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का एक सशक्त अवसर प्राप्त होगा।
















