आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक निमित्त भव्य कार्यक्रम

Spread the love

महाराष्ट्र न्युज नेटवर्क : संकेत डुंगरवाल

पुणे : प.पु आचार्य श्री राजरत्नसूरीश्वरजी म.सा के पावन प्रेरणा से राज परीवार संचालित MY JAINISM का महावीर प्रतिष्ठान पुणे मे भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक निमित्त जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

प.पु. साध्वीजी श्री शीलरक्षाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 7 के पावन प्रेरणा से भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक के उपलक्ष मे सभी पांचों क्लास के बच्चो को भगवान श्री महावीरस्वामीजी के जीवन चरित्र पर फिल्म दिखायी गई।

जन्मोत्सव के रूप मे भगवान को पालनाजी विराजमान किया फिर भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव निमित्त सभी को बूंदी की प्रभावना वितरण की गयी। इस कार्यक्रम को पुणे से 20 टीचरों ने अपनी मेहनत से इस कार्यक्रम को सफल बनाया।