महाराष्ट्र न्यूज नेटवर्क : अभिजित डुंगरवाल
पुणे : नवकार आराधिका प. पू. प्रतिभाजी म. सा. को महाराष्ट्र प्रवर्तिनी पदसे विभूषित किया गया। इस उपलक्ष मे श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सकल संघ कि ओरसे बुधवार दि.२९ मे को सुबह ९ बजे “चादर समारोह” आयोजीत किया गया है। इस कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष का बहुमान सकल संघ के ओरसे दानवीर प्रकाशजी धारीवाल स्विकारने की विनंती सकल संघ ने की। उसे उन्होने मान्यता दि। इस समय सकल संघ के संस्थापक अध्यक्ष विजयकांत कोठारी, कार्याध्यक्ष विलास राठोड, उपाध्यक्ष बाळासाहेब धोका, महामंत्री अनिल नहार उपस्थित थे।















