एक ही मंच पर 30,000+ सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र न्यूज नेटवर्क
पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में जीतो पुणे चैप्टर की हेल्थ कमेटी द्वारा वेद ब्रह्म योग क्लासेस के सान्निध्य में आयोजित ‘सूर्य नमस्कार अभियान’ ने स्वास्थ्य, ऊर्जा और अनुशासन का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
31 जनवरी 2026 को यश लॉन्स में आयोजित इस भव्य सूर्य नमस्कार अभियान का नेतृत्व योगगुरु राखी गुगळे इन्होने किया। कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से 30,000 से अधिक सूर्य नमस्कार कर जीतो पुणे के स्वास्थ्य अभियानों में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की।
कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन चैप्टर चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, नगरसेविका मनीषा चोरबोले, प्रवीण चोरबोले, योगगुरु राखी गुगले, हेल्थ डायरेक्टर रविंद्र दुगड़, डायरेक्टर हेल्थ आनंद आर. चोरडिया, हेल्थ संयोजक सचिन जैन, सह-संयोजक राजेश सुराणा तथा संचालक वनीता मेहता द्वारा किया गया।
इस आयोजन में बच्चों की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। छह वर्षीय जाई कांबली ने 336 सूर्य नमस्कार किए, आठ वर्षीय सायेशा मुथा ने 468 सूर्य नमस्कार पूर्ण किए। 11 वर्षीय आशना बाफना ने 480 सूर्य नमस्कार कर सभी को प्रेरित किया। वहीं विहान बाफना (12 वर्ष) ने भी 480 सूर्य नमस्कार कर अपनी ऊर्जा और अनुशासन का परिचय दिया।
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 63 वर्षीय दक्षा राठोड एवं 60 वर्षीय सुनीता मिसाल ने 480 सूर्य नमस्कार कर यह सिद्ध कर दिया कि आयु नहीं, बल्कि संकल्प और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।जलजाक्षी नायडू ने 480 सूर्य नमस्कार पूर्ण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 108 सूर्य नमस्कार के बाद भी 30 से अधिक प्रतिभागी निरंतर अभ्यास करते रहे, जो इस आयोजन की ऐतिहासिक झलक बन गया।
चैप्टर चेयरमेन इंद्रकुमार छाजेड़ ने स्वयं 40 सूर्य नमस्कार किए। आनंद आर. चोरडिया ने 108 सूर्य नमस्कार, सचिन जैन ने 90 तथा रविंद्र दुगड़ ने 40 से अधिक सूर्य नमस्कार कर व्यवस्थाओं के साथ-साथ योग क्रिया में भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम संचालन वनीता मेहता ने किया। रजिस्ट्रेशन एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश सुराणा ने किया। व्यवस्थाओं में सचिन जैन, राजेंद्र गुगळे, आनंद कुंवाड़ एव संगीता चोरडिया का विशेष सहयोग रहा। महिला विंग से वंदना राठोड एवं रीटा जैन की विशेष उपस्थिति रही।
सभी प्रतिभागियों को JITO Pune Chapter की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा टॉप 5 प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। डेकाथलॉन (NIBM) द्वारा चार योगा मैट एवं गिफ्ट वाउचर्स प्रदान किए गए।
योगगुरु राखी गुगळे ने सूर्य नमस्कार को सम्पूर्ण स्वास्थ्य का आधार बताते हुए इसके शारीरिक, मानसिक एवं ऊर्जा-वर्धक लाभों को सरल शब्दों में समझाया। वेद ब्रह्म योग क्लासेस की बाल मंडली द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
यह आयोजन JITO Pune के स्वास्थ्य अभियानों में एक प्रेरणादायी मानक स्थापित करता है। आने वाले समय में इसी ऊर्जा और सहभागिता के साथ और भी व्यापक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
“सूर्य नमस्कार केवल एक योग क्रिया नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। JITO Pune का यह अभियान समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम बना है। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक जिस उत्साह और अनुशासन के साथ सभी ने भाग लिया, वह अत्यंत प्रेरणादायी है।” – आनंद चोरडिया, Director – Health Committee
“30,000 से अधिक सूर्य नमस्कार का लक्ष्य सामूहिक प्रयास से सफल हुआ। यह सिद्ध करता है कि जब समाज एक उद्देश्य के लिए एकजुट होता है, तो असंभव भी संभव हो जाता है। यह अभियान सभी के लिए स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश लेकर आया है।” – सचिन जैन, Convener – Health Committee
“इस सूर्य नमस्कार अभियान में सभी प्रतिभागियों का जोश और समर्पण वास्तव में सराहनीय रहा। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। आने वाले समय में JITO Pune ऐसे और भी व्यापक स्वास्थ्य अभियानों का आयोजन करेगा।” – राजेश सुराणा, Co-Convener – Health Committee















