महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में सामाजिक जागरूकता और जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जीतो लेडीज विंग पुणे द्वारा 8 मार्च की सुबह 6 बजे कैंसर और थैलेसीमिया जागरूकता के लिए कार रैली का सफल आयोजन किया गया।
इस रैली में 100 से अधिक कारों का उत्साहपूर्ण पंजीकरण हुआ और बड़ी संख्या में समाज के लोग इसमें शामिल हुए। रैली का मुख्य उद्देश्य कैंसर की समय पर जांच (Early Detection) के महत्व और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना था।
इस सामाजिक पहल को दुगड़ ग्रुप का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। रवींद्र दुगड़ और ऋषभ दुगड़ ने इस जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से सहभागिता निभाते हुए रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता जैसी पहल को भी प्रोत्साहित किया।
रैली का शुभारंभ जीतो एपेक्स प्रेसिडेंट विजय भंडारी, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. विजय सेठिया, ट्रेजरर दिलीप जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर सुजीत भटेवरा, अनिल भंसाली, अल्पेश भंसाली, अमोल कुचेरिया, प्रियंका परमार, भारती भंडारी, रंजना साकला, खुशाली चोरड़िया, डॉ. लकिशा मरलेचा, पूनम ओसवाल, प्रभा ओसवाल, प्रवीण चोरबेले, मनीषा चोरबेले, आनंद चोरड़िया, कुणाल ओसवाल, संजय राठौड़, प्रसन्न मेहता, आनंद मेहता भी उपस्थित रहे।
रैली की शुरुआत राजयोग लॉन्स से हुई और इसके बाद सभी प्रतिभागी पुष्पा हाइट्स पहुंचे, जहां दुगड़ ग्रुप के सहयोग से कैंसर जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जीतो लेडीज विंग पुणे के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें चेयरपर्सन एकता भंसाली, चीफ सेक्रेटरी पूजा राठौड़, जॉइंट सेक्रेटरी रीटा जैन, ट्रेजरर वंदना राठौड़, कन्व्हेनर स्नेहल चोरड़िया और को-कन्व्हेनर रेशमा दोशी सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
इस राष्ट्रीय कार रैली के माध्यम से समाज को एक सशक्त संदेश दिया गया कि जागरूकता, समय पर जांच और सामूहिक प्रयासों से कैंसर एवं थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ाई को मजबूत बनाया जा सकता है। यह पहल महिलाओं की सामाजिक नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का भी प्रेरक उदाहरण बनी।
















