वर्धमान सांस्कृतिक प्रतिष्ठान का दौरा संपन्न
चार संत भगवंतों का मिला मंगल सान्निध्य
महाराष्ट्र न्युज नेटवर्क
श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सकल संघ, पुणे जिला के संघ संपर्क अभियान के अंतर्गत वर्धमान सांस्कृतिक प्रतिष्ठान, मयूर कॉलनी, कोथरूड का दौरा उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपप्रवर्तक तप दिवाकर गुरुदेव श्री अभिषेक मुनिजी म.सा., उपप्रवर्तक तपस्वीराज श्री आशीषमुनिजी म.सा., पूज्या गुरुवर्या तप महोदधि श्री विभाश्रीजी म.सा. एवं साध्वी डॉ. आभाश्रीजी म.सा. का मंगल सान्निध्य प्राप्त हुआ। इस दौरान प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
