30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता, विश्वशांति का संदेश
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : पूर्ण विश्व की शांति, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा के लिए आयोजित ‘विश्व नवकार दिवस’ के अवसर पर पुणे में सामूहिक नवकार महामंत्र पाठ का भव्य कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। 9 अप्रैल को सुबह 7 बजे पुणे के एस.पी. कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लगभग 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने उत्स्फूर्त उपस्थिति दर्ज कराई। इस कार्यक्रम में जैन साधु-संतों की पावन उपस्थिति भी रही।
इसके साथ ही येरवडा जेल, औंध-बाणेर जैन संघ, वडगांव शेरी जैन संघ और शांतिनगर जैन संघ में भी सामूहिक जप का आयोजन किया गया। इन सभी स्थानों को मिलाकर कुल 30,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने नवकार महामंत्र के जप में भाग लेकर विश्वशांति का संदेश दिया।
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) पुणे चैप्टर के तत्वावधान में, जितो पुणे की एडवाइजरी के मार्गदर्शन तथा अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल और सेक्रेटरी लक्ष्मीकांत खाबिया के नेतृत्व में यह उपक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
एस.पी. कॉलेज ग्राउंड पर 155 × 400 वर्गफुट का विशाल जर्मन हैंगर मंडप आकर्षण का केंद्र रहा। इस मंडप के कारण हजारों श्रद्धालुओं को धूप से संरक्षण मिला और पूरा कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पुणे महानगरपालिका के आयुक्त नवल किशोर राम तथा दानशूर युवा उद्योगपति आदित्य धारिवाल की प्रमुख उपस्थिति रही।
इस संपूर्ण आयोजन में जितो पुणे के सह-सेक्रेटरी एडवोकेट विशाल शिंगवी, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, सह-कोषाध्यक्ष रुपेश कोठारी, अमोल कुचेरीया तथा उपाध्यक्ष विशाल चोरडिया, अजय मेहता, विनोद मांडोत सहित सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से सहभागी रहे। इस भव्य उपक्रम के माध्यम से पुणे शहर से संपूर्ण विश्व को शांति, एकता और मानवता का प्रभावी संदेश दिया गया।
एसपी कॉलेज १०६००
वडगॉंवशेरी १८००
येरवडा, कल्याणीनगर
वाघोली, विमाननगर १५००
येरवडा जेल कैदी ४५००
१० चौकात प्रत्यक्ष स्क्रीन वर २३००
औंध कोथरुड ११००
बाणेर बालेवाडी येथे ९००
युटूब लाईव ७३००
संपूर्ण पुणे में 30,000
संपूर्ण विश्व की शांति के लिए आयोजित इस उपक्रम को मिला प्रतिसाद अत्यंत उत्साहवर्धक है। हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ आकर नवकार महामंत्र का जप करते हुए सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया। जैन साधु-संतों की पावन उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। भविष्य में भी ऐसे उपक्रमों के माध्यम से समाज में एकता, शांति और सद्भावना को बढ़ावा देने का हमारा प्रयास रहेगा। – इंद्रकुमार छाजेड़, चेयरमैन, जीतो पुणे चॅप्टर
विश्व नवकार दिवस के अवसर पर पुणे में आयोजित इस भव्य सामूहिक जप उपक्रम को मिला प्रतिसाद अत्यंत प्रेरणादायक है। हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ मिलकर नवकार महामंत्र के जप से शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक एकता का संदेश दिया। ऐसे उपक्रमों से समाज में आपसी स्नेह, एकता और संस्कारों का संरक्षण और अधिक मजबूत होता है। – दिनेश ओसवाल, चीफ सेक्रेटरी, जीतो पुणे चॅप्टर
नवकार महामंत्र केवल एक जप नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए शांति और सद्भावना का आधार है। पुणे के विभिन्न स्थानों पर एक ही समय में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता से यह उपक्रम सफल हुआ, यह अत्यंत गर्व की बात है। भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक और समाज जागरूकता के उपक्रमों के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने का हमारा प्रयास रहेगा। – लक्ष्मीकांत खाबिया, सेक्रटरी, जीतो पुणे चॅप्टर





















