Navitas Solar बने टाइटल स्पॉन्सर
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के दो प्रमुख और भव्य आयोजनों “Skillathon” एवं “JBN 360” को इस वर्ष Navitas Solar का मजबूत सहयोग प्राप्त हुआ है। Navitas Solar के सुनय शाह ने दोनों कार्यक्रमों के लिए टाइटल स्पॉन्सर बनकर आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया है। इस अवसर पर जीतो पुणे के पदाधिकारियों ने सुनय शाह का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया।
जीतो पुणे चैप्टर और लेडीज विंग की ओर से 25 एवं 26 अप्रैल को होटल कॉनरैड में “Skillathon” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य सभी की प्रतिभा, कौशल और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।
इसके साथ ही जीतो पुणे JBN द्वारा “JBN 360” का भव्य आयोजन 16 एवं 17 मई को हयात रीजेंसी होटल में किया जाएगा। यह आयोजन बिजनेस नेटवर्किंग, उद्यमिता और नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर महती ग्रुप के सुजय शाह, जीतो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, सेक्रेटरी लक्ष्मीकांत खाबिया, ख़ज़ीनदार दिलीप विनाकिया, वाइस चेयरमैन अजय मेहता तथा जीतो JBN के डायरेक्टर्स संजय जैन, राहुल संचेती, राहुल मुथा, उमेश बोरा, लेडीज चेयरमैन एकता भंसाली, खुशाली चोरडिया, रीटा जैन और बेला मुथा उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है और Navitas Solar जैसे सहयोगियों के समर्थन से इन कार्यक्रमों को और भी भव्य एवं सफल बनाया जा सकता है।
















