आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

“द लिजेंड्स ऑफ महाराष्ट्र – पार्ट 2” कॉफी टेबल बुक का भव्य अनावरण

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • May 4, 2026
Spread the love

पुणे : पुणे के Hyatt Regency Pune में शनिवार, 2 मई 2026 को महाराष्ट्र जैन वार्ता की ओर से “द लिजेंड्स ऑफ महाराष्ट्र – पार्ट 2” कॉफी टेबल बुक का भव्य अनावरण समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन को Manikchand Group के प्रख्यात उद्योगपति प्रकाशजी धारीवाल द्वारा प्रायोजित किया गया, जिससे कार्यक्रम को विशेष भव्यता और समर्थन प्राप्त हुआ।

समारोह में राज्यमंत्री माधुरीताई मिसाळ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में माजी आमदार राहुलभैया मोटे, Bharatiya Jain Sanghatana के संस्थापक अध्यक्ष शांतिलालजी मुथा, प्रख्यात उद्योगपति एवं कार्यक्रम के प्रायोजक प्रकाशजी धारीवाल, आदित्यजी धारीवाल तथा ताराचंदजी डुंगरवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जैन समाज के 500 से अधिक उद्योजकों, व्यापारियों एवं गणमान्यजनों की प्रभावी उपस्थिति रही।


“द लिजेंड्स ऑफ महाराष्ट्र – पार्ट 2” इस श्रृंखला की दूसरी कड़ी है। इससे पूर्व “द लिजेंड्स ऑफ महाराष्ट्र – पार्ट 1” का प्रकाशन वर्ष 2023 में किया गया था, जिसे समाज से व्यापक प्रतिसाद मिला था।

उसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस दूसरे संस्करण में 42 नए सफल उद्योजकों की प्रेरणादायी जीवन यात्राओं को स्थान दिया गया है। इन कहानियों में संघर्ष, दूरदृष्टि और निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

महाराष्ट्र जैन वार्ता की भूमिका इस पूरे उपक्रम में विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। वर्ष 2015 में प्रारंभ हुआ यह मंच आज प्रिंट मीडिया के साथ-साथ डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय रहकर समाज की गतिविधियों, उपलब्धियों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत कर रहा है। लगातार बढ़ती पहुंच और विश्वसनीयता के कारण यह मंच समाज की एक सशक्त पहचान बन चुका है।

कार्यक्रम के दौरान पुस्तक के अनावरण के साथ ही उपस्थित उद्योजकों का सम्मान भी किया गया, जिससे आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई। संपूर्ण कार्यक्रम में अनुशासन, सुसंगठन और आत्मीयता का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन RJ दिलीप जैन ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि आभार प्रदर्शन संकेत डुंगरवाल द्वारा व्यक्त किया गया।

मैं पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र जैन वार्ता का काम देख रही हूँ और सच कहूँ तो यह केवल एक पत्रिका तक सीमित नहीं रहा है। 2015 से जिस तरह यह मंच लगातार आगे बढ़ा है, प्रिंट से डिजिटल तक, वह काबिल-ए-तारीफ है। समाज के सकारात्मक कार्य, उद्योजकों की कहानियाँ और नई पीढ़ी को दिशा देने का जो काम यह कर रहा है, वह वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण है। ‘द लिजेंड्स ऑफ महाराष्ट्र’ जैसी पहल उसी सोच का विस्तार है। – माधुरीताई मिसाळ

महाराष्ट्र जैन वार्ता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल समाचार नहीं देता, बल्कि समाज की वास्तविक कहानियों को सामने लाता है। मैंने इसकी यात्रा को करीब से देखा है छोटे स्तर से शुरू होकर आज यह एक मजबूत और विश्वसनीय मंच बन चुका है। ‘द लिजेंड्स ऑफ महाराष्ट्र – पार्ट 2’ उसी निरंतर प्रयास का परिणाम है, जिसमें समाज के वास्तविक achievers को सही पहचान दी गई है। – प्रकाशजी धारीवाल

समाज में बहुत अच्छा काम होता है, लेकिन उसे सही मंच मिलना भी उतना ही जरूरी होता है। महाराष्ट्र जैन वार्ता ने पिछले कुछ वर्षों में यह भूमिका बहुत अच्छे से निभाई है। यह मंच लोगों को जोड़ रहा है, प्रेरणा दे रहा है और समाज के भीतर की सकारात्मक ऊर्जा को बाहर ला रहा है। इस पुस्तक के माध्यम से जो काम किया गया है, वह आने वाले समय में और बड़ा प्रभाव डालेगा। – शांतिलालजी मुथा

महाराष्ट्र जैन वार्ता के साथ जुड़ाव केवल औपचारिक नहीं, बल्कि भावनात्मक भी है। जब इसकी पूरी यात्रा सुनी कैसे 2015 में शुरुआत हुई और आज यह प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में सक्रिय है। तो यह सच में एक अपनेपन की कहानी लगी। यह मंच जिस तरह समाज को जोड़ रहा है और लोगों की उपलब्धियों को सामने ला रहा है, वही इसकी असली ताकत है। ऐसे प्रयास ही समाज को आगे लेकर जाते हैं। – राहुल भैय्या मोटे