नेविटास सोलर टाइटल स्पॉन्सर, JBN 360 बनेगा बिजनेस नेटवर्किंग का पावर हब
दो दिवसीय मेगा इवेंट में बिजनेस नेटवर्किंग और ग्रोथ के नए अवसर
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : JITO Pune JBN की ओर से 16 एवं 17 मई 2026 को होटल Hyatt Regency Pune में “JBN 360” का भव्य दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन जीतो पुणे चैप्टर के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, सेक्रेटरी इंचार्ज लक्ष्मीकांत खाबिया, खजिनदार दिलीप जैन, सह-सेक्रेटरी ॲड. विशाल शिंगवी, सह-खजिनदार रुपेश कोठारी के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
यह कार्यक्रम पूरी तरह से स्ट्रक्चर्ड बिजनेस नेटवर्किंग, रियल-टाइम इंटरैक्शन और ग्रोथ-ओरिएंटेड एक्टिविटीज़ पर आधारित रहेगा, जिसमें प्रतिभागियों को केवल कनेक्शन ही नहीं, बल्कि वास्तविक बिजनेस अवसर प्राप्त होंगे।
16 मई को सुबह रजिस्ट्रेशन एवं ओपन नेटवर्किंग के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद Power 1-2-1 मीटिंग्स, Referral Meets और Deal Room जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
दोपहर में नेशनल लेवल स्पीकर सेशन, बिजनेस प्रेजेंटेशन और इंटरैक्टिव सेशन्स होंगे। शाम के सत्र में Networking Workshops जैसे Power of Networking एवं Social Media Strategies आयोजित किए जाएंगे।
दिन का समापन एंटरटेनमेंट, “Jhoom Bara Bar” और Gala Dinner के साथ होगा, जिसमें प्रतिभागियों को अनौपचारिक नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा।
17 मई को दूसरे दिन की शुरुआत Power Breakfast एवं ओपन नेटवर्किंग से होगी। इसके बाद लगातार Power 1-2-1 Meetings, Referral Meets और Business Interaction Sessions आयोजित किए जाएंगे।
दिन के दौरान LinkedIn एवं Social Media पर आधारित वर्कशॉप, विशेष “Anil Singhvi Show” और विभिन्न इंटरैक्टिव सेगमेंट्स कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहेंगे।
दोपहर तक बिजनेस मीटिंग्स और नेटवर्किंग सेशन्स के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस आयोजन को सफल बनाने में अनेक प्रतिष्ठित उद्योगपतियों का सहयोग प्राप्त हुआ है।
इव्हेंट टाइटल स्पॉन्सर के रूप में सुनय शाह एवं पीयूष शाह (Navitas Solar) अग्रणी भूमिका में हैं। साथ ही वेन्यू स्पॉन्सर कृष्णा डायग्नोस्टिक – राजेंद्र मुथा, पल्लवी जैन; फूड स्पॉन्सर जयेश संचेती, आनंद केमिस्यूटिक्स; गिफ्ट स्पॉन्सर इवंत सुराणा (Lotus Makhana) तथा एंटरटेनमेंट स्पॉन्सर करण जैन (Platinum Group) का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।
मीडिया पार्टनर के रूप में अभिजीत डुंगरवाल महाराष्ट्र जैन वार्ता इस आयोजन से जुड़े हैं। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि “JBN 360” पुणे में बिजनेस नेटवर्किंग को एक नए स्तर पर ले जाएगा, जहाँ प्रतिभागियों को योजनाबद्ध मीटिंग्स, प्रैक्टिकल लर्निंग और मजबूत बिजनेस कनेक्शन्स के माध्यम से अपने व्यवसाय को नई दिशा देने का अवसर प्राप्त होगा।
