आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

JBN 360 के लिए अहमदनगर एवं जलगांव में जनसंपर्क अभियान

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • May 8, 2026
Spread the love

पुणे : JITO Pune JBN की ओर से आयोजित होने जा रहे “JBN 360” कार्यक्रम के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान JITO Pune Chapter के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, सेक्रेटरी इंचार्ज लक्ष्मीकांत खाबिया, खजिनदार दिलीप जैन, सह-सेक्रेटरी ॲड. विशाल शिंगवी एवं सह-खजिनदार रुपेश कोठारी के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अहमदनगर एवं जलगांव में विशेष दौरा कर समाजजनों एवं युवा उद्यमियों को JBN 360 की जानकारी दी गई तथा सहभागिता का आह्वान किया गया।

अहमदनगर में आयोजित बैठक में JITO अहमदनगर चेयरमैन आलोक मुनोत, JBN Convener मनोज चोपड़ा, वैभव खाबिया, JITO JBN Rest of Maharashtra Zone के चेयरमैन रोहित बोरणा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं जलगांव में आयोजित बैठक में JITO जलगांव चेयरमैन सुभाष लोढ़ा, चीफ सेक्रेटरी प्रशांत छाजेड़, JBN Convener अविनाश जैन, रोहित बोरणा, JITO–JBN युवा टीम एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आतिथ्य अतुल जैन (MD, Jain Irrigation) द्वारा किया गया। बैठकों के दौरान दोनों शहरों से बड़ी संख्या में सहभागिता का आश्वासन मिला।

JBN 360 के माध्यम से युवा उद्यमियों को नेटवर्किंग, बिजनेस ग्रोथ एवं नए अवसरों से जोड़ने का उद्देश्य रखा गया है। पुणे में आयोजित होने वाला यह विशेष आयोजन जैन समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायी एवं लाभदायक मंच बनने जा रहा है।