मालेगांव और धुले JITO होंगे JBN 360 पुणे में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहभागी
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : JITO Pune JBN की ओर से आयोजित होने जा रहे “JBN 360” कार्यक्रम के लिए जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। यह अभियान JITO Pune Chapter के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, सेक्रेटरी इंचार्ज लक्ष्मीकांत खाबिया, खजिनदार दिलीप जैन, सह-सेक्रेटरी ॲड. विशाल शिंगवी एवं सह-खजिनदार रुपेश कोठारी के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जलगांव एवं धुले में विशेष दौरा कर समाजजनों एवं युवा उद्यमियों को JBN 360 की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया गया।
मालेगांव में आयोजित बैठक में JITO ROM Zone के Treasurer दीपक मोदी, Malegaon JITO के Chairman हरकचंद जैन, Chief Secretary अमित गिशर, Malegaon Chapter Secretary एवं Malegaon JBN Convener हेमंत मोदी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस पहल का समर्थन किया।
वहीं, धुले में आयोजित बैठक में लक्ष्मीकांत खाबिया एवं रोहित बोरणा ने आगामी JBN 360 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर आगामी JITO चेयरमैन जितेंद्र शाह (जीतू बापू), प्रवीण रुनवाल, महेंद्र जैन, श्रेणिक कुचेरिया, वर्धमान संघवी एवं आशीष कुचेरिया सहित समाज के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने Pagariya JBN 360 Pune की अभिनव संकल्पना का स्वागत किया तथा धुले से 10 से 15 सदस्यों की सहभागिता एवं रजिस्ट्रेशन का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान JBN 360 को लेकर युवाओं एवं उद्यमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बैठकों के दौरान दोनों शहरों से सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ।
JBN 360 के माध्यम से युवा उद्यमियों को नेटवर्किंग, बिजनेस ग्रोथ एवं नए अवसरों से जोड़ने का उद्देश्य रखा गया है। पुणे में आयोजित होने वाला यह विशेष आयोजन जैन समाज के युवाओं एवं उद्यमियों के लिए प्रेरणादायी एवं लाभदायक मंच बनने जा रहा है।
JBN 360 के माध्यम से हम जैन समाज के उद्यमियों, युवाओं और नए व्यवसायिक विचारों को एक मजबूत मंच पर जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य इस आयोजन को भव्य एवं सफल बनाना है तथा इसमें ५०० से अधिक उद्यमियों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। – राजेंद्र जैन, ROM ZONE चेअरमन
जितो एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो व्यवसाय करने वालों को बड़े अवसर उपलब्ध कराने का कार्य करता है। इसी कारण हम सभी JBN 360 से जुड़ रहे हैं और आने वाले JBN 360 में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहभागी होने जा रहे हैं। यह आयोजन युवाओं और उद्यमियों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होगा। – जितेंद्र शाह, आगामी चेअरमन जितो धुले चैप्टर
मालेगांव में जब हमने JBN 360 आयोजित किया था, तभी से हमारा आत्मविश्वास और अधिक बढ़ गया है। हर बार JBN 360 में शामिल होने पर नए व्यवसायिक अवसर और मजबूत नेटवर्किंग का लाभ मिलता है। इसी कारण मालेगांव से भी बड़ी संख्या में सदस्य इस आयोजन में सहभागी होंगे। – हरकचंद जैन, चेअरमन जितो मालेगांव चैप्टर
