नाशिक पुरी ताकत के साथ पगारिया JBN 360 पुणे में होगा सहभागी
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : JITO Pune JBN की ओर से आयोजित होने जा रहे “JBN 360” कार्यक्रम के लिए जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। यह अभियान JITO Pune Chapter के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, सेक्रेटरी इंचार्ज लक्ष्मीकांत खाबिया, खजिनदार दिलीप जैन, सह-सेक्रेटरी ॲड. विशाल शिंगवी एवं सह-खजिनदार रुपेश कोठारी के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में नाशिक में विशेष दौरा कर JITO–JBN पदाधिकारियों, युवा टीम एवं समाजजनों को आगामी JBN 360 की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया गया।
नाशिक में आयोजित बैठक में JITO नाशिक चेयरमैन दिनेश धोका, चीफ सेक्रेटरी धीरज पिचा, Malegaon JBN Convener पियूष डूंगरवाल, JBN Nashik Co-Convener आदेश गोठी, LT JBN Nashik के लीड होस्ट मंगेश गांधी, सेक्रेटरी निखिल कोठारी, JITO Nashik Director कमलेश कोठारी, लक्ष्मीकांत खाबिया, रोहित बोराणा सहित JITO–JBN युवा टीम एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान JBN 360 के उद्देश्य, नेटवर्किंग, नए व्यवसायिक अवसरों एवं युवा उद्यमिता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। नाशिक से 20 से 30 से अधिक सदस्यों की सहभागिता का आश्वासन मिला तथा 7 से अधिक रजिस्ट्रेशन भी पूर्ण हो चुके हैं। कार्यक्रम का आतिथ्य दिनेश धोका द्वारा किया गया।
JBN एक ऐसा प्रभावी प्लेटफॉर्म है जो युवाओं को व्यवसाय में सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। JBN 360 के माध्यम से नए विचार, मजबूत नेटवर्किंग और व्यवसायिक अवसरों का लाभ समाज के अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचेगा। – दिनेश धोका, चेयरमैन, JITO Nashik Chapter
JBN के माध्यम से नाशिक के उद्यमी व्यवसाय की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं। मजबूत नेटवर्किंग और नए अवसरों के कारण हम सभी JBN 360 में बड़ी संख्या में सहभागी होने जा रहे हैं। यह आयोजन युवाओं और उद्यमियों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। – धीरज पिचा, चीफ सेक्रेटरी, JITO Nashik
पुणे में होने जा रहा JBN 360, रेस्ट ऑफ महाराष्ट्र का पिछले दो वर्षों का तीसरा मेगा आयोजन है। यह पूरे JBN परिवार के लिए गर्व का विषय है। मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी रेस्ट ऑफ महाराष्ट्र में ऐसे कई सफल JBN 360 आयोजित होंगे और देशभर के JBN मेंबर्स का हमें हमेशा भरपूर सहयोग मिलता रहेगा। – रोहित बोरणा, JBN कन्वेनर रेस्ट ऑफ महाराष्ट्र
