आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

औरंगाबाद से पगारिया JBN 360 पुणे के लिए बढ़ रहा उत्साह

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • May 9, 2026
Spread the love

पुणे : JITO Pune Chapter के अंतर्गत आयोजित होने जा रहे “पगारिया JBN 360” कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। यह अभियान JITO Pune Chapter के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, सेक्रेटरी इंचार्ज लक्ष्मीकांत खाबिया इनके नेतृत्व में खजिनदार दिलीप जैन, सह-सेक्रेटरी ॲड. विशाल शिंगवी एवं सह-खजिनदार रुपेश कोठारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसी क्रम में औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) में विशेष दौरा कर JITO–JBN पदाधिकारियों, युवा टीम एवं समाजजनों को आगामी JBN 360 की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया गया।

औरंगाबाद में आयोजित बैठक में लक्ष्मीकांत खाबिया, पारस ओस्तवाल, अनिल संचेती, किरण सांकला, प्रीतम गुगळे, सौरभ जैन, संदीप गंगवाल, रोहित बोराणा, अमित खाबिया सहित JITO–JBN युवा टीम एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान JBN 360 के उद्देश्य, नेटवर्किंग, नए व्यवसायिक अवसरों एवं युवा उद्यमिता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
औरंगाबाद से 20 से 30 से अधिक सदस्यों की सहभागिता का आश्वासन मिला तथा 4 से अधिक रजिस्ट्रेशन भी पूर्ण हो चुके हैं।

कार्यक्रम का आतिथ्य पारस ओस्तवाल द्वारा किया गया। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने JBN 360 को युवा उद्यमियों के लिए एक प्रभावी एवं प्रेरणादायी मंच बताया।

उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन व्यवसायिक नेटवर्किंग, नए अवसरों एवं उद्यमिता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठकों के दौरान सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ। JBN 360 के माध्यम से युवा उद्यमियों को नेटवर्किंग, बिजनेस ग्रोथ एवं नए अवसरों से जोड़ने का उद्देश्य रखा गया है।

पुणे में आयोजित होने वाला यह विशेष आयोजन जैन समाज के युवाओं एवं उद्यमियों के लिए प्रेरणादायी एवं लाभदायक मंच बनने जा रहा है।

यह संपूर्ण कार्यक्रम संजय जैन, राहुल संचेती, राहुल मुथा, बेला मुथा एवं अमोल कुचेरिया की टीम के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।