आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

गुरू प्रताप गौतम मुनिजी नर्सिंग होम का लोकार्पण सम्पन्न

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News Slider, Other, Social • December 29, 2023
Spread the love

पुणे: गुरू प्रताप गौतम मुनिजी नर्सिंग होम का लोकार्पण गुरू पुष्यामृत के पावन योग मे गुरूवार दि. २८ दिसंबर २०२३ को आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम कोंढवा – सासवड रोड, खड़ी मशीन के पास, सिंहगढ़ डेंटल कॉलेज के सामने, कोंढवा बु. पुणे में सम्पन्न हुआ।

पंडित रत्न श्रमणसंघीय उपाध्याय प्रवर डॉ. प.पू. गौतममुनिजी प्रथम म.सा. की से प्रेरणा पाकर गुरू प्रताप गौतम मुनिजी नर्सिंग होम इस जनोपयोगी कल्याणकारी सुसज्जीत अस्पताल का निर्माण हुआ।
इस कार्यक्रम में पंडित रत्न श्रमणसंघीय उपाध्याय प्रवर डॉ. प.पू. गौतम मुनिजी प्रथम म.सा. के पवित्रतम तथा प. पू. आगमज्ञाता वैभवमुनिजी म.सा., प्रखर वक्ता प. पू. अर्चनाश्रीजी (मीरा) म.सा आदि ठाणा, अनुष्ठान आराधिका प. पू. कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा, प. पू. चारूप्रज्ञाजी म.सा. आदि ठाणा इन सभी गुरूभगवंतो के पावन सानिध्य संपन्न हुवा। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस समय अशोक नहार इनको समाज की ओर से ‘दानवीर सेवारत्न पुरस्कार’ से सन्मानित किया। इस अस्पताल निर्माण में नहार सोशल अँड मेडिकल फाउंडेशन, पुणे के पदाधिकारी, सुशीला अशोक नहार, दया रसिकलाल नहार, पायल आदित्य नहार, नेहा चेतन नहार इन्होने अपनी अहम् भूमिका निभाई।