आदिनाथ श्री संघ में चातुर्मास का मंगल जयकारा
प. पू. पुष्पचूलाजी म. सा. एवं प. पू. सुप्रियाजी म. सा. आदि ठाणा 5 का वर्ष 2027 का चातुर्मास प्राप्त
महाराष्ट्र न्युज नेटवर्क
पुणे : आदिनाथ श्री संघ, पुणे के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का अवसर है। वर्ष 2027 का पावन चातुर्मास आदिनाथ श्री संघ को प्राप्त हुआ है। ज्ञान पंचमी के शुभ अवसर पर पूज्य साध्वीजी भगवंतों ने संघ की विनती स्वीकार करते हुए चातुर्मास प्रदान किया।
प. पू. महाराष्ट्र प्रवर्तक श्री कुंदनऋषिजी म. सा. की आज्ञानुसार, प. पू. ज्ञानप्रभाजी म. सा. की सुशिष्या, तपस्वी रत्ना प. पू. पुष्पचूलाजी म. सा. एवं अनुशासनप्रिय प. पू. सुप्रियाजी म. सा. आदि ठाणा 5 का वर्ष 2027 का चातुर्मास आदिनाथ श्री संघ, पुणे को प्राप्त हुआ।
इस शुभ अवसर पर आदिनाथ श्री संघ के लगभग 60 से 70 श्रावक-श्राविकाओं का विशाल संघ एकजुट होकर पूज्य साध्वीजी भगवंतों के श्रीचरणों में चातुर्मास की विनती लेकर पहुंचा।
संघ की भावपूर्ण विनती स्वीकार करते हुए पूज्य साध्वीजी भगवंतों ने चातुर्मास के लिए सहमति प्रदान की। जैसे ही यह शुभ समाचार मिला, पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा।
उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने केसर छांटकर एवं ‘हर्ष-हर्ष’ के जयकारे लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर आदिनाथ श्री संघ के वर्तमान अध्यक्ष निलेश सुंदेचा मुथा, वर्ष 2027 के अध्यक्ष सचिन टाटिया, माजी अध्यक्ष अनिल नाहर, सुभाष मुथा, अजिंक्य चोरड़िया, नेमीचंद भंडारी, यश टाटिया, दीपक लुंकड़, जवाहरलाल चोरड़िया, कांतिलाल भंडारी, संतोष पटवा सहित संघ के अनेक गणमान्य सदस्य एवं धर्मप्रेमी श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। चातुर्मास की प्राप्ति से पूरे आदिनाथ श्री संघ में उत्साह एवं आनंद का वातावरण है।
