नितिन बेदमुथा अध्यक्ष, कल्पना कर्नावट महिला अध्यक्ष, देवेंद्र पारख युवाशाखा अध्यक्ष पद पर नियुक्त
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस (नई दिल्ली) की पंचम झोन मुंबई-पुणे प्रांत की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह प्राधिकरण स्थित ग.दि. माडगूलकर सभागार में उत्साहपूर्ण और आनंददायक वातावरण में संपन्न हुआ।
इस समारोह में झोन अध्यक्ष नितिन बेदमुथा, महिला शाखा की अध्यक्ष कल्पना कर्नावट, युवाशाखा अध्यक्ष देवेंद्र पारख समेत उनकी पूरी कार्यकारिणी के सदस्यों सहित 200 से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रमुख अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अमित राय जैन, राष्ट्रीय चेअरमन विजय जैन, अविनाश चोरडिया, पारस मोदी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संतोष जैन, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विपुल जैन, युवा महामंत्री अमित जैन, उपाध्यक्ष कीर्ति दुगड़, सागर सांकला, चतुर्थ झोन अध्यक्ष मोहनलाल सांकला, समन्वयक सुरेश लुनावत, अँड अरुण शिंगवी, मोहनलाल संचेती तथा विजयकांत कोठारी, पोपटलाल ओस्तवाल, अनिल नाहर सहित अनेक मान्यवरों की उपस्थिति रही।
मुख्य शाखा में गणेश ओस्तवाल को महामंत्री, सुवालाल बोरा को कार्याध्यक्ष तथा संतोष गुगळे को कोषाध्यक्ष, अभिजीत डुंगरवाल को प्रांतीय प्रचार प्रसार मंत्री पद पे नियुक्त किया गया। महिला शाखा में सुनिता चोरडिया को महामंत्री, कविता सेठिया को प्रांतीय चेयरमैन, ज्योति गदिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
युवाशाखा में विवेक गोलेचा को महामंत्री, आनंद नाहर को कार्याध्यक्ष और आदित्य नाहर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। शपथविधि कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोककुमार पगारिया और रुचिरा सुराणा ने किया।
इस अवसर पर डॉ. अमित राय जैन ने जैन कॉन्फ्रेंस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न उपक्रमों की जानकारी दी, समाज सेवा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का आकलन किया और नई कार्यकारिणी को प्रेरणा प्रदान की।
इसी कार्यक्रम के दौरान “प्रांतीय जैन भवन समिति” के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में डॉ. अशोककुमार पगारिया तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नाशिक निवासी सुनील चोपड़ा की नियुक्ति की घोषणा की गई। समापन पर मुख्य महामंत्री गणेश ओस्तवाल ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
