175+ महिला खिलाड़ियों की भागीदारी, खेल के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का सशक्त संदेश
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के कुशल मार्गदर्शन में जीतो लेडीज विंग पुणे द्वारा आयोजित जीतो लेडीज प्रीमियर लीग (JLPL) 2026 का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस क्रीड़ा महोत्सव में 175 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने सहभाग लेकर महिला सशक्तीकरण की सशक्त मिसाल पेश की।
इस खेल महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट, लगोरी एवं पिकल बॉल जैसे रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में फिटनेस, आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना रहा।
खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह से पूरा परिसर खेल भावना से सराबोर रहा। इस कार्यक्रम में जीतो के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी, अजय मेहता, दिलीप विनायकीया, प्रियंका परमार, खुशाली चोरडिया, लकीशा मर्लेचा, अभिजित डुंगरवाल, दीपक जैन, अल्पेश भन्साळी, उपेश मर्लेचा की मुख्य उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन जीतो लेडीज विंग, पुणे की सक्षम टीम द्वारा किया गया। नेतृत्व में अध्यक्षा एकता भंसाली, मुख्य सचिव पूजा राठोड, संयुक्त सचिव रीता जैन, कोषाध्यक्ष वंदना राठोड, संयोजिका नम्रता शिंगी तथा सह-संयोजिका मयुरी शिंगवी, अमोल कुचेरिया, संजय राठोड, मनोज तलेसरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस भव्य आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर ‘रणावत (Ranawat)’ रहे, जिनके सहयोग से JLPL 2026 को भव्यता प्राप्त हुई। JLPL 2026 केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, एकजुटता और सर्वांगीण विकास की प्रेरणादायी पहल बनकर उभरी ऐसा मत आयोजकों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
क्रिकेट
विजेता – Sukanta Hharman
उपविजेता – GK Runway Royals
Women of the Series – प्रीति बंबोली
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – समता शाह
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – ख्याती लोढ़ा
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक – तनिशा गांधी
लगोरी
विजेता – Alpha Stackers
उपविजेता – Aarihant Champions
Best Hitter of the Series – डिंकी मेहता
पिकल बॉल
विजेता – प्रांजल सांकला एवं लतिका कोठारी
उपविजेता – याना निबजिया एवं मिली निबजिया















