महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) पुणे चैप्टर फाउंडेशन द्वारा, अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में, 9 अप्रैल को मनाए जाने वाले नवकार मंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दो विशेष नवकार प्रचार-प्रसार रथ का शुभ एवं गरिमामय उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ 9 बार नवकार मंत्र जाप के साथ अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। इन रथों के माध्यम से आगामी 16 दिनों तक पूरे पुणे शहर में भ्रमण कर नवकार मंत्र दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा धार्मिक जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर जितो अपेक्स प्रेसिडेंट विजय भंडारी के करकमलों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर रथों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अपेक्स के गणमान्य सदस्य निकुंज ओसवाल, दीपक जैन, जिनुभाई लोढ़ा, लकिशा मरलेचा एवं खुशाली चोरडिया ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इसके साथ ही कार्यक्रम में जॉइंट ट्रेज़रर रुपेश कोठारी, व्हाईस चेयरमैन मनोज छाजेड़, लेडीज़ विंग चेयरमैन ऐकता भंसाली एवं उनकी टीम, यूथ विंग चेयरमैन आकाश ओसवाल एवं उनकी टीम, चैप्टर डायरेक्टर कुणाल ओस्तवाल, रवि दुगड, संजय जैन, आनंद चोरडिया, सचिन जैन, उपेश मरलेचा सहित अनेक कमिटी कन्वीनर्स, को-कन्वीनर्स एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जितो पुणे चैप्टर फाउंडेशन ने इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभी परिवारजनों से विनम्र अपील की कि वे जिनशासन के इस पुण्य कार्य में अपना सक्रिय योगदान देकर इसे सफल बनाएं। यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करेगी, बल्कि समाज में एकता, संस्कार और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश भी प्रसारित करेगी।



















