जीतो पुणे चैप्टर का २ अप्रैल २०२६ को अन्नाभाऊ साठे सभागृह में भव्य आयोजन
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जीतो पुणे एडवाइजरी के मार्गदर्शन में, जीतो पुणे के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल ने 20 वे फाउंडेशन डे के उपलक्ष्य में भव्य “उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह” का आयोजन गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से अन्नाभाऊ साठे सभागृह, बिबवेवाड़ी, पुणे में आयोजित होगा।
इस गरिमामय समारोह में देश के प्रख्यात वैज्ञानिक पद्म विभूषण डॉ. रघुनाथ माशेलकर ‘विशिष्ट अतिथि’ के रूप में उपस्थित रहेंगे, वहीं पद्म भूषण प्रो. डॉ. एस. बी. मुजुमदार (संस्थापक एवं अध्यक्ष, सिम्बायोसिस) ‘मुख्य अतिथि’ के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गणमान्य व्यक्तियों को “उत्कृष्टता पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा। इसमें लाइफटाइम अचीवमेंट (आजीवन उपलब्धि) पुरस्कार से राजकुमार चोरडिया, उद्योगपती श्रेणी में डॉ. राजेंद्र मूथा तथा सामाजिक सेवा के लिए अभय छाजेड़ को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं युवा उद्यमी के रूप में जयेश संचेती, अभय प्रभावना म्यूजियम एवं नॉलेज सेंटर से जुड़ी सुनंदा मेहता एवं श्रीबाला चोरडिया तथा महिला उपलब्धि श्रेणी में दिना धारीवाल को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की सफलता हेतु जीतो पुणे के सचिव लक्ष्मीकांत खबिया, संयुक्त सचिव विशाल सिंघवी, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन एवं संयुक्त कोषाध्यक्ष रूपेश कोठारी सहित जीतो फाउंडेशन डे समिति के निदेशक प्रभारी विशाल चौरड़िया, संयोजक हेमंत बाफना तथा जीतो के सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं। आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।


















