आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

इचलकरंजी चैप्टर बड़े जोर-शोर से होगा पगारिया JBN 360 में शामिल

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • May 11, 2026
Spread the love

पुणे : JITO Pune JBN की ओर से आयोजित होने जा रहे “पगारिया JBN 360” कार्यक्रम को लेकर विभिन्न शहरों में जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। JITO Pune Chapter के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, सेक्रेटरी इंचार्ज लक्ष्मीकांत खाबिया इनके नेतृत्व में खजिनदार दिलीप जैन, सह-सेक्रेटरी ॲड. विशाल शिंगवी एवं सह-खजिनदार रुपेश कोठारी के मार्गदर्शन में इचलकरंजी चैप्टर में भी विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में JITO पदाधिकारियों, युवा उद्यमियों एवं समाजजनों को पगारिया JBN 360 की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया गया।

बैठक के दौरान व्यवसायिक नेटवर्किंग, नए अवसर, टेक्सटाइल उद्योग की संभावनाएं एवं युवा उद्यमिता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इचलकरंजी के उद्यमियों एवं युवाओं ने आयोजन को लेकर विशेष उत्साह व्यक्त किया तथा बड़ी संख्या में सहभागिता का भरोसा दिलाया।

उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि पगारिया JBN 360 के माध्यम से टेक्सटाइल एवं अन्य व्यवसायों को नई दिशा, नए संपर्क एवं व्यापक मार्केट मिलने में मदद मिलेगी।

पुणे JBN टीम से लक्ष्मीकांत खाबिया, राहुल मुथा और अमोल कुचेरिया की उपस्थिति में इचलकरंजी में बैठक संपन्न हुई। बैठक में JITO Patron Members से मुकेश पुनमिया, जितेंद्र श्रीश्रीमाल, अमृत पारख, भरत बोहरा, रजनी जैन, रोहित शाह एवं मुकेश भंसाली उपस्थित रहे।

वहीं, JITO Ladies Wing से उषा बोहरा, शेली जैन, रजनी जैन, टीना जैन, डॉ. पूजा सावगावे, तृप्ति शाह एवं दीपा चौगुले उपस्थित थीं। JITO Youth Wing से अक्षय बलार, यश पहाड़िया, शुभम छाजेड़, संस्कार बाफना, प्रिंस मेहता, ऋषभ जैन, गौरव जैन एवं सुजल पाटनी सहित अन्य सदस्य बैठक में मौजूद रहे।