आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

कोल्हापुर चैप्टर में पगारिया JBN 360 को लेकर उत्साह, बड़ी सहभागिता का भरोसा

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • May 12, 2026
Spread the love

पुणे : JITO Pune JBN की ओर से आयोजित होने जा रहे “पगारिया JBN 360” कार्यक्रम को लेकर विभिन्न शहरों में जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी है। JITO Pune Chapter के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, सेक्रेटरी इंचार्ज लक्ष्मीकांत खाबिया इनके नेतृत्व में खजिनदार दिलीप जैन, सह-सेक्रेटरी ॲड. विशाल शिंगवी एवं सह-खजिनदार रुपेश कोठारी के मार्गदर्शन में कोल्हापुर चैप्टर में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में JITO पदाधिकारियों, व्यवसायियों एवं युवा उद्यमियों को पगारिया JBN 360 की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया गया।

बैठक के दौरान व्यवसायिक नेटवर्किंग, नए अवसर, युवा उद्यमिता एवं व्यापार विस्तार जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि पगारिया JBN 360 के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों को एक-दूसरे से जुड़ने तथा अपने व्यवसाय को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा।

कोल्हापुर चैप्टर की ओर से बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन एवं सहभागिता का आश्वासन भी दिया गया।

इसी अवसर पर सदस्यों ने कोल्हापुर की पूजनीय देवी के चरणों में प्रार्थना करते हुए पगारिया JBN 360 कार्यक्रम की सफलता एवं सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बैठक में लक्ष्मीकांत खाबिया, राहुल मुथा एवं अमोल कुचेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही रवि संघवी (चेयरमैन), अनिल पाटिल (चीफ सेक्रेटरी), जयकुमार पारिख (JBN Convenor), कुमार राठोड, रविंद्र देओमोरे, हर्षद दलाल, प्रवीण नाईक, प्रतीक ओसवाल, नेहुल राठोड, ध्रुव संघवी, केवल पाटिल, आशीष देसाई एवं अक्षत शाह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।