रजिस्ट्रेशन फुल : बिना पूर्व रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी पगारिया JBN 360 में एंट्री
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : बहुप्रतीक्षित “पगारिया JBN 360 पुणे एडिशन” को लेकर देशभर के उद्यमियों एवं युवा व्यवसायियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। JITO Pune Chapter के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, सेक्रेटरी इंचार्ज लक्ष्मीकांत खाबिया इनके नेतृत्व में खजिनदार दिलीप जैन, सह-सेक्रेटरी ॲड. विशाल शिंगवी एवं सह-खजिनदार रुपेश कोठारी के मार्गदर्शन में यह मेगा बिजनेस नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
भारी प्रतिसाद के चलते आयोजन ने 550+ रजिस्ट्रेशन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके बाद आयोजन समिति ने आधिकारिक रूप से रजिस्ट्रेशन बंद करने की घोषणा की है।
आयोजन समिति की ओर से स्पष्ट रूप से आह्वान किया गया है कि जिन प्रतिभागियों का पूर्व रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, उन्हें कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बिना रजिस्ट्रेशन किसी भी व्यक्ति को एंट्री नहीं मिलेगी। यह निर्णय आयोजन की सुव्यवस्था, सुरक्षा एवं प्रतिभागियों के बेहतर अनुभव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
यह कार्यक्रम JITO APEX, JITO ROM Zone, JITO Pune Chapter, Pagariya JBN Pune एवं Pagariya JBN 360 Pune Edition के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
सेक्रेटरी इंचार्ज लक्ष्मीकांत खाबिया के नेतृत्व में कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी डायरेक्टर इंचार्ज संजय जैन, कन्वेनर राहुल संचेती, को-कन्वेनर राहुल मुथा, बेला मुथा, रोहित बोराणा एवं अमोल कुचेरिया सक्रिय रूप से निभा रहे हैं।
आयोजन समिति ने यह भी कहा है कि पगारिया JBN 360 केवल एक बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि नए अवसरों, संपर्कों और युवा उद्यमिता को आगे बढ़ाने वाला एक प्रभावी मंच साबित होगा।
