वडगाव धायरी जैन संघ का दौरा उत्साहपूर्वक संपन्न
दो साध्वी भगवंतों का मिला मंगल सान्निध्य
महाराष्ट्र न्युज नेटवर्क
श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सकल संघ, पुणे जिला की ओर से आयोजित संघ संपर्क अभियान के तहत श्री जैन श्रावक संघ, वडगाव धायरी, सिंहगढ़ रोड, पुणे में संघ दौरे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुच्छीसुणं आराधिका प.पू. डॉ. सौरभसुधाजी म.सा. एवं विद्या विभूति प.पू. गोयमसुधाजी म.सा. का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। साध्वी भगवंतों के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों एवं श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
