आदिनाथ स्थानकवासी जैन भवन ट्रस्ट का दौरा संपन्न
तीन साध्वी भगवंतों का मिला मंगल सान्निध्य
महाराष्ट्र न्युज नेटवर्क
श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सकल संघ, पुणे जिला के संघ संपर्क अभियान के अंतर्गत आदिनाथ स्थानकवासी जैन भवन ट्रस्ट का दौरा उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपप्रवर्तनी प.पू. चंद्रकलाजी म.सा., प्रखर व्याख्याता प.पू. स्नेहाजी म.सा. एवं मधुर गायिका प.पू. श्रुतप्रज्ञाजी म.सा. का मंगल सान्निध्य प्राप्त हुआ। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
