आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

जेबीएन पुणे चैप्टरद्वारा विशेष सत्र का आयोजन

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), Other, People, Social • January 15, 2024
Spread the love

पुणे : जेबीएन पुणे चैप्टर की ओर से प्रसिद्ध व्यक्तित्व चकोर गांधी द्वारा आपका व्यवसाय क्या है? इस विषय पर एक शानदार सत्र का आयोजन किया गया। उनका सत्र बहुत प्रभावशाली रहा और सभी सदस्यों ने भविष्य की व्यावसायिक योजना के लिए ज्ञान और सकारात्मक सीख प्राप्त की। व्यापार मॉडल और दीर्घकालिक लक्ष्यों पर चकोर गांधी की मूल्यवान अंतर्दृष्टि के साथ सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने वास्तव में एक समृद्ध अनुभव प्रदान किया। चकोर गांधी का परिचय किशोर ओसवाल इन्होने किया। अंत में दिनेश ओसवाल ने आभार प्रदर्शन किया। इस प्रभावशाली सत्र का आयोजन जीतो पुणे के अध्यक्ष राजेशकुमार सांकला इनके मार्गदर्शन में जेबीएन कन्वेनर संजय जैन, को-कन्वेनर राहुल संचेती और रोहित बोराना के टीम ने किया।