श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, चिंचवड स्टेशन का दौरा उत्साह के साथ संपन्न
दो साध्वी भगवंतों का मिला मंगल सान्निध्य
महाराष्ट्र न्यूज नेटवर्क
पुणे : श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सकल संघ, पुणे जिला के संघ संपर्क अभियान के अंतर्गत श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, चिंचवड स्टेशन का दौरा उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर तपस्वीरत्न मधुर व्याख्यानी प. पू. महासती श्री विचक्षणाजी म. सा. एवं प्रसन्नमूर्ति मधुरकंठी साध्वी प. पू. संकल्प दर्शनाजी म. सा. आदि ठाणा २ का मंगल सान्निध्य प्राप्त हुआ। संघ के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने आत्मीय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
