चिंचवडगाव जैन श्रावक संघ का दौरा उत्साह के साथ संपन्न
पांच साध्वी भगवंतों का मिला मंगल सान्निध्य
महाराष्ट्र न्यूज नेटवर्क
पुणे : श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सकल संघ, पुणे जिला के संघ संपर्क अभियान के अंतर्गत श्री वर्धमान जैन श्रावक संघ, चिंचवडगाव का दौरा उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर तपस्वीरत्न प. पू. श्री पुष्पचुलाजी म. सा., अनुशासनप्रिय प. पू. श्री सुप्रियदर्शनाजी म. सा., स्वरसम्राज्ञी प. पू. श्री नियमदर्शनाजी म. सा., प्रज्ञासंपन्न प. पू. श्री प्रियलश्रीजी म. सा. एवं प्रतिभासंपन्न प. पू. श्री अंशुश्रीजी म. सा. का मंगल सान्निध्य प्राप्त हुआ। संघ के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने आत्मीय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
