जीतो पुणे चैप्टर का दिवाली मीट कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न
विजय भंडारी के जीतो अपेक्स अध्यक्ष के रूप में ‘गोल्डन एरा’ कार्यकाल के प्रति व्यक्त किया आभार
महाराष्ट्र न्युज नेटवर्क
पुणे : जीतो पुणे चैप्टर की नई कार्यकारिणी का पहला दिवाली मीट कार्यक्रम बड़े उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और परिवारों के लिए विशेष मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही जीतो अपेक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी के ‘गोल्डन एरा’ कार्यकाल के प्रति जीतो पुणे की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की गई। जीतो पुणे चैप्टर की नई कार्यकारिणी का यह पहला कार्यक्रम था, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में जीतो पुणे के अध्यक्ष मनोज छाजेड, मुख्य सचिव जिनेंद्र लोढ़ा, उपाध्यक्ष सुदर्शन बाफना, वास्तुपाल रांका, मनोज बोकाडिया, सचिव आदेश खिंवसरा, सह-सचिव अभिजीत डुंगरवाल, सह-कोषाध्यक्ष प्रकाश ओसवाल, कोषाध्यक्ष मंगेश कटारिया, जीतो पुणे लेडीज विंग की अध्यक्षा लतीका साकला, मुख्य सचिव वंदना राठौड़, सचिव अर्चना कोचर, जीतो पुणे यूथ विंग के अध्यक्ष ऋषभ दुगड़, मुख्य सचिव स्वराज पगारिया, सलाहकार समिति के सदस्य अचल जैन, राजेश साकला, रविंद्र साकला, चेतन भंडारी, अजय मेहता, इंदर छाजेड, दिनेश ओसवाल, लक्ष्मीकांत खाबिया, दिलीप जैन, प्रवीण चोरबेले, अभय दरड़ा, निलेश ओसवाल, ललित शिंगवी, मुकेश छाजेड, करण जैन, महेंद्र सुंदेचा, रविन्द्र दुगड़, पवन भंडारी, कुणाल ओस्तवाल, अमित लोढ़ा, अमोल कुचेरिया, पराग दोशी, राहुल संचेती, संदेश खिंवसरा, अमित ललवाणी और संतोष जैन सहित जीतो पुणे के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इनके अलावा विलास राठौड़, पोपटलाल ओस्तवाल, सुभाष ललवाणी, अनिल नहार, विलास पालरेशा, राजकुमार लोढा, अनिल भंसाली और माणिक दुगड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
दिवाली मीट कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। नवकार महामंत्र का पाठ किया गया। जीतो अपेक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी का वर्ष 2024 से 2026 तक का ‘गोल्डन एरा’ कार्यकाल हाल ही में पूर्ण हुआ।
उनके इस कार्यकाल के प्रति जीतो पुणे की ओर से आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विजय भंडारी के साथ जेएटीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदर जैन, जीतो अपेक्स के संचालक राजेश साकला, सुजीत भटेवरा, प्रियांका परमार, जीतो रेस्ट ऑफ महाराष्ट्र के अध्यक्ष राजेंद्र जैन और रविंद्र साकला के कार्यों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में महिलाओं और परिवारों के लिए विशेष मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही लकी ड्रॉ रखा गया जिसके विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
दिवाली मीट में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। इसके चलते बेहतर बिजनेस नेटवर्किंग हुई, ऐसी भावनाएं उपस्थित सदस्यों ने व्यक्त कीं।
दिवाली मीट के सफल आयोजन में जीतो पुणे के सभी पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
जीतो पुणे चैप्टर में किए गए कार्यों के कारण ही मुझे जीतो एपेक्स में काम करने का अवसर मिला। अवसर सभी को मिलते हैं, लेकिन मिले हुए अवसर को सफल बनाने के लिए मन में इच्छाशक्ति होनी चाहिए। सभी को साथ लेकर काम करने की भावना रखनी चाहिए और अपने सहयोगियों को भी काम करने का अवसर देना चाहिए। सभी का सहयोग मिलने के कारण ही मैं भी बेहतर कार्य कर पाया। – विजय भंडारी, सलाहकार, जीतो अॅपेक्स काउंसिल
जीतो पुणे चैप्टर की नई कार्यकारिणी का पहला दिवाली मीट कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने से उनके बीच बेहतर बिजनेस नेटवर्किंग हुई। आगामी दो वर्षों के कार्यकाल में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और जीतो पुणे की गौरवशाली परंपरा में और अधिक योगदान देने का प्रयास किया जाएगा। – मनोज छाजेड, अध्यक्ष, जीतो पुणे
नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी सक्षम हैं और प्रत्येक व्यक्ति उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी कार्यकाल में सभी के सहयोग से अध्यक्ष मनोज छाजेड के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी बेहतर कार्य करेगी। – जिनेंद्र लोढा, मुख्य सचिव, जीतो पुणे
जीतो पुणे लेडीज विंग के माध्यम से महिलाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जाएगा। उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही उनका बेहतर नेटवर्क तैयार करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। – लतीका सांकला, अध्यक्ष, जीतो पुणे लेडीज विंग
