सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन
महाराष्ट्र जैन वार्ता : अभिजित डुंगरवाल
पुणे : भारत के माननीय और सम्मानित सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी जी ने रविवार को नागपुर में भारत के पहले शाश्वत भारत सेतु – विनिंग नेट जीरो एग्जिबिट का उद्घाटन किया। इसका निर्माण द इको फैक्ट्री फाउंडेशन (टीईएफएफ) द्वारा किया गया है। यह सेंटर लोगों से लेकर ग्रह तक पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली, समाधान और पद्धतियों का प्रदर्शन करके अत्याधुनिक अनुभव प्रदान किया जाता है, जो नेट जीरो इंडिया का लक्ष्य हासिल करने के अभियान का नेतृत्व कर सकते हैं।
उपस्थित जन-समूह को संबोधित करते हुए, गडकरी जी ने इस अनूठी पहल पर बधाई दी और इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि, “इस प्रकार का असाधारण एग्जिबिट प्रस्तुत करने के लिए द इको फैक्ट्री फाउंडेशन को बहुत-बहुत बधाई! शाश्वत भारत सेतु ने अत्यंत महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर ध्यान आकर्षित किया है जिससे हमारे पर्यावरण में और आगे हमारी पृथ्वी में नई जान आयेगी। शाश्वत भारत सेतु ‘अपशिष्ट से धन’ की अवधारणा का उदाहरण है।
यह स्थायी समाधान प्रदान करता है जिससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा, बल्कि समुदायों के लिए कमाई के अवसर भी पैदा होंगे।” उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह केंद्र भारत को एक नेट जीरो देश बनाने में योगदान के लिए पूरे राष्ट्र को प्रेरित करेगा।
टीईएफएफ के संस्थापक, आनंद चोरडिया ने इस ऐतिहासिक पल पर प्रकाश डालते हुए कहा, “शाश्वत भारत सेतु – विनिंग नेट जीरो एग्ज़िबिट हमारे जागरूकता पैदा करने और हर किसी को आसानी से नेट जीरो तथा पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के इरादे से संचालित था।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि शाश्वत भारत सेतु सच्चा सेतु है जो भारत को नेट जीरो हासिल करने के लिए मार्गदर्शन करेगा। हमें आशा है कि यह केंद्र पर्यावरण के अनुकूल भविष्य की दिशा में इस अभियान में हमसे जुड़ने के लिए अनेक लोगों तक पहुँच कर उन्हें प्रोतसाहित करेगा।” इस प्रोग्राम के लिए गौरी चोरडिया, आदि चोरडिया, आद्य चोरडिया इनकी प्रमुख उपस्थिति थी।
शाश्वत भारत सेतु – अनेक लोग हमारी पृथ्वी में नई जान फूँकने के लिए सरल और अनुकरणीय कदमों से अनजान है या इनके प्रति उदासीन हैं। शाश्वत भारत सेतु विभिन्न शिक्षाप्रद प्रदर्शकों और लुभावनी प्रदर्शन सामग्रियों से बना है। यह पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैलियों और पद्धतियों का प्रदर्शन करने के लिए समर्पित है, जो लोगों से लेकर धरती तक विभिन्न स्तरों पर नेट जीरो हासिल करने में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। आप जैसे-जैसे इस शिक्षाप्रद एग्जिबिट और प्रदर्शनी क्षेत्र का भ्रमण करेंगे, आप पायेंगे कि किस प्रकार व्यक्तियों, संगठनों और समुदायों द्वारा एक अधिक संवहनीय एवं पर्यावरणीय रूप से उत्तरदायी भविष्य की दिशा में ठोस कदम उठाये जा सकते हैं। यह केंद्र मिशन लाइफ – लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट और स्वच्छ भारत अभियान तथा संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न सतत विकास लक्ष्यों से बिलकुल मेल खाता है। यह प्राकृतिक रूप से बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट के प्रयोग, प्लास्टिक के पुनर्चक्रण की विधियों की जानकारी देता है। साथ ही यह लोगों को बताता है कि वे किस प्रकार अपना-अपना कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए पर्यावरण-हितैषी विकल्प चुन सकते हैं। यह मोबाइल केंद्र सम्पूर्ण भारत में भ्रमण करता रहेगा। अपनी अवधारणा को इस पर प्रदर्शित करने के इच्छुक लोग हमसे 7447442191/ ecofactoryfoundation@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
