जैन धर्म प्रदर्शनी का बार्शी में भव्य शुभारंभ
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
महाराष्ट्र न्यूज नेटवर्क
बार्शी : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, बार्शी की ओर से जैन धर्म के सिद्धांतों, शिक्षाओं एवं धार्मिक ज्ञान को रोचक और आकर्षक तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भव्य जैन धर्म प्रदर्शनी (Jainism Exhibition) का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन प. पू. डॉ. श्री प्रणवदर्शनाजी म. सा., प. पू. श्री ईशदर्शनाजी म. सा., प. पू. श्री परमदर्शनाजी म. सा. एवं प. पू. श्री राजुलदर्शनाजी म. सा. के पावन सानिध्य (आदि ठाणा 4) तथा संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में १४ उपवास के तपस्वी शैला संजय श्रीश्रीमाळ इनके शुभ हस्ते संपन्न हुआ।
इस प्रदर्शनी में नवकार मंत्र, नौ पुण्य, बारह व्रत, छह काय, कर्म सिद्धांत, 32 आगम, समवशरण, चार गति, दस प्राण, छह आरा, लेश्या, नौ तत्व तथा भगवान महावीर स्वामी के जन्म से लेकर निर्वाण तक की संपूर्ण जीवन यात्रा को आकर्षक प्रोजेक्ट्स, चित्रों एवं 3D मॉडल्स के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
प्रदर्शनी की विशेषता यह रही कि इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जैन धर्म के सिद्धांतों को सरलता से समझाने के लिए अनेक अनोखे एवं ज्ञानवर्धक जैन धर्म आधारित गेम्स और गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रदर्शनी में जैन धर्म के गूढ़ विषयों को मनोरंजक एवं सरल माध्यम से समझाने का अनूठा प्रयास किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को जैन धर्म, संस्कृति, संस्कार एवं सिद्धांतों से जोड़ना तथा सभी आयु वर्ग के लोगों में धार्मिक ज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना रहा।
इस अवसर पर संघ के ट्रस्टी भारत कुठेचा, अध्यक्ष जयचंद सुराणा, उपाध्यक्ष चंद्रकांत कोठारी, सचिव दिनेश श्रीश्रीमाळ, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुंकुलोळ, पारस कांकरिया, सुरेशचंद्र कुंकुलोळ सहित संचालक मंडल के सदस्य तथा समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने वाले सहभागी – अमृता कुंकूलोळ – स्मितल कुंकूलोळ, नीता तातेड – दीपा कांकरीया, कमलबाई श्रीश्रीमाळ, मौसमि कांकरिया – उन्नती कांकरिया, पलक दुगड – पलक कुंकूलोळ, नेहा कांकरिया, आनंदी श्रीश्रीमाळ – स्वरा कोटेचा, मंजुश्रीबाई भळगट – लब्धि कटारिया, पुनम कोठारी – दीप कोठारी, श्वेता बलदोटा, शितल भंडारी – साक्षी भंडारी, प्रणव श्रीश्रीमाळ, रीवा छेडा- वीर कोठारी- रोहन श्रीश्रीमाळ- हर्ष कांकरिया – अन्वी कांकरीया – नमन सुराणा एवं आरुश मिश्रा ।
