3000 से ज्यादा लोगों की उपस्थिति
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : पूना में श्री आदिनाथ भक्तामर हीलिंग सेंटर, द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड सन्मानित अहमदाबाद के निकुंज गुरुजी के सानिध्य में भव्य भक्तामर की अमर गाथा (नाटिका) का आयोजन किया गया था। इस नाटिका के लीए 3000 से भी ज्यादा लोगों की उपस्थिति थी।
नाटिका का आयोजन 2 जुलाई, 2024 को वर्धमान सांस्कृतिक भवन, कोंढवा पुणे में किया गया। यह नाटक श्री आदिनाथ भगवान के जीवन और उनके भक्तों की भक्ति पर आधारित था।
भक्तामर की अमर गाथा (नाटिका) के आयोजक स्नेहल चोरडिया, सीमा सेठिया, सुजाता शिंगवी थे। 3 साल से निरंतर भक्तामर हीलिंग के ऑनलाइन क्लासेस चल रहे हैं। कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी हेमा गादिया थीं। नाटक का निर्देशन मनाली मुनोत, इचलकरंजी ने किया था।
कार्यक्रम को प्रायोजित करने वाले कई प्रायोजक थे, जिनमें प्रचय ग्रुप के गिरीश लखोटिया, प्रमिला नौपतलाल साकला, सिद्धिविनायक के रंजना राजेशकुमार साकला, रविराज ग्रुप के लतिका रविंद्र साकला, B.J भंडारी के विजय भंडारी, चेतन भंडारी, निता राजेंद्र जैन, हेमलता रविंद्र गादिया, शोभा सुभाष मुथा, सुकांता के लकीशा उपेश मर्लेचा, काईट ग्रुप के संदीप हर्षकुमार सेठिया, टेलटिंग टूर्चा के नीरज संजयकुमार शिंगवी, आसरा प्रॉपर्टीज के महावीर रमेशलाल चोरड़िया शामिल थे।
कार्यक्रम में प्रायोजक संदीप हर्षकुमार सेठिया द्वारा 25 चांदी के सिक्के भी लकी ड्रॉ के माध्यम से दिए गए। यह कार्यक्रम भगवान आदिनाथ और उनके भक्तों की भक्ति और त्याग की कहानी को दर्शाता है। नाटिका में कलाकारों शानदार अभिनय किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन भगवान आदिनाथ की आरती के साथ हुआ।
