श्री वर्धमान श्वेताम्बर स्थानक जैन श्रावक संघ साधना-सदन में रक्षाबंधन पर्व उत्साह में सम्पन्न
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : श्री वर्धमान श्वेताम्बर स्थानक जैन श्रावक संघ साधना-सदन महावीर प्रतिष्ठान में गुरूदेव ने रक्षाबंधन का महत्व बताते हुवे भाई-बहनों ने अपने संबंधो को कैसे एक निष्ठा से बांध के रखना चाहिए और इससे परिवार कैसे एकजुट रह सकते है इसका विशेष प्रवचन दिया।
श्री वर्धमान श्वेताम्बर स्थानक जैन श्रावक संघ साधना-सदन महावीर प्रतिष्ठान में बड़े उत्साह में चातुर्मास पर्व शुरू है। इस सप्ताह में, गुरू प्रवचन श्रृंखला में क्या हम सच मे स्वतंत्र है, इर्षा के अग्नि से स्वयंको परखो मत जलने दो, मिली हुई बुद्धी का सही उपयोग करे, भाई-बहन के रिश्ते का महत्व एवम पवित्रता, रक्षाबंधन ऐसे अनेक विषयोंपर गुरुदेव ने सुंदर प्रवचन दिया एवं शेकडो श्रावक-श्राविकाने रोजाना लाभ लिया।
पूना, पिंपरी चिंचवड के भक्त जनो के साथ घोडनदी भाईंदर मुंबई, धुलिया, सुरत से अनेक भक्तजन गुरुदेव दर्शन एवं विनंती हेतू पधारते है। १६ अगस्त शुक्रवार के दिन युवा-युवती के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया। मुंबई एस.पी. जैन कॉलेज के विश्व विख्यात मोटिवेशनल गुरु राजा रॉय चौधरी जिन्होने मास्टरींग इमोशन मॅनेजमेंट अँड डिस्कवर वेअर लाईव्ह इज टेकींग यु, इस विषय पर बहुत सुचारु रूप से उपस्थित युवा-युवति को संबोधित किया, की हमे आज के जीवन में हर कार्य को सफल करने के लिए कैसे सोच रखनी चाहिये और हमे जित हासिल करने के लिए किस मोड से आगे बढना चाहिए।
आज का युवा किस मोड पे जाके गलती कर रहा है। हमे अपने इमोशन सेंन्टीमेंट्स को कंट्रोल में रखकर कैसे जीत हासिल करनी चाहिये इस विषय पर बहुत सुंदर मोटिवेशनल स्पीच राजा रॉय चौधरी ने दिया। अनेक युवा-युती के उपस्थिती में सत्र पूर्ण हुआ। शनिवार को रक्षाबंधन राखी का सामूहिक महोत्सव गुरु के सानिध्य में संघ ने आयोजित किया। प्रवचन के पश्चात गुरू मंत्रो व्दारा रक्षा धागे को (राखी) पवित्र बनाते हुवे, तिलक को अलग रूप से बहन-भाई एक दुसरे को तिलक लगाते हुवे उसका महत्व बताया।
इस सामुहिक रक्षा बंधन के आयोजन में २३५ से अधिक भाई-भाभी एवं बहन के जोडियों ने सहभाग लिया। यह विशेष महोत्सव देखने के लिए अनेक दर्शनार्थी पधारे थे। इस महोत्सव में अशोक, रमणलाल, जितेंद्र कटारिया इन्होंने बडा सहयोग दिया। इस कार्य को यशस्वी करने के लिए विजय धोका, शशिकांत सुराणा, अनिल गेलडा, नितीन ओस्तवाल ने मेहनत कर कार्यक्रम को यशस्वी बनाया। शनिवार के दोपहर के सत्र में प्रश्न मंच रखा गया था। जिसमे पूना एवं पिंपरी चिंचवड के अनेक श्रावक श्राविकाने भाग लिया।
जिसमे लगबग १६ से अधिक टिम ने भाग लिया था। इसको यशस्वी करने के लिए लिलाबाई लोढा, चंचल कोठारी, आशा शिंगवी, ज्योती धोका ने खूब मेहनत की। इस तरीके से बहुत सफलता पूर्वक चातुर्मास का चौथा सप्ताह पूर्ण हुआ। यह सब कार्य सफल करने में विजयकांत कोठारी, वालचंद संचेती, विजय भंडारी, अरूण शिंगवी, लखिचंद खिंवसरा, विमल बाफना, राजेंद्र गुगळे, जवाहर बोथरा इनका विशेष प्रयास रहा। वैसे ही अनेक श्रावक श्राविकाने दान, तप, जप, तपस्या के माध्यम से गुरु चरणो मे अपना समर्पण एवं धर्म के प्रति समर्पण अर्पण किया। ऐसी जानकारी साधना-सदन के महामंत्री आदेश खिंवसरा इन्होने दि।