आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

पुणे से जैन तीर्थ पालिताना के लिए रेल सेवा की मांग

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News Slider, Other, People, Social • September 26, 2024
Spread the love

पुणे : पुणे से जैन तीर्थस्थान पालिताना के लिये रेल सेवा की मांग पुणे के जैन भविको की ओरसे विधायक माधुरी मिसाळ ने की है। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ को निवेदन सोप दिया।

हजारों की संख्या में रोजाना पालिताना की यात्रा करने वालो को आज मुंबई जाना पड़ता है। इस पुणे से पालीताना रेल सेवा से अनेक यात्रियों को अवगमण में सुविधा होगी और भविको का प्रमाण बढ़ेगा।

केंद्रीय वाहतुक उड़ान एवम् सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ के साथ में आमदार माधुरी मिसाळ को निवेदन प्रदान करते समय माधुरी मिसाळ के साथ जैन युवक महासंघ के प्रतिनिधि अचल जैन, हरेश शाह, विलास शाह, सतीश शाह, समीर जैन, संपत जैन, संदीप पारेख, बालचंद कटारिया, भद्रेश बाफना, अनिल गेलडा, प्रमोद शाह, निलेश शाह, ललित ललवानी, गौतम छाजेड़, हेमेंद्र शाह, ललित ओसवाल आदी गणमान्य उपस्थित थें।