आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

आचार्य सम्राट श्री आनंदऋषिजी म. सा. की पुण्यतिथि पर नमस्कार महामंत्र जाप का आयोजन

Spread the love

​​पुणे : आचार्य सम्राट श्री आनंदऋषिजी म.सा. की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर “जय आनंद ग्रुप” की ओर से आचार्य आनंदऋषिजी महाराज चौक पर नमस्कार महामंत्र के जाप का श्रद्धाभाव से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर सामूहिक जाप के माध्यम से गुरुदेव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर स्थानकवासी जैन सकल संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि विलास राठोड का सम्मान अध्यक्ष नितिन ओस्तवाल एवं कोषाध्यक्ष दिलीप धोका द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्याध्यक्ष गणेश कटारिया, सचिव आनंद कोठारी एवं संकेत कटारिया का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के पश्चात संघवी किशोर पिरगळ द्वारा अपने निवास स्थान पर सभी उपस्थित जनों के लिए अल्पोपहार की सुंदर व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंदपूर्वक लाभ लिया।

इस आयोजन में अनिल लुंकड़, रमणलाल कोठारी, राजेंद्र सुराणा, श्याम कर्णावट, शांतिलाल नौलखा, संतोष भुरट, ईश्वर बोरा, जितेंद्र जैन, रौनक कोठारी, सिविल कुवाड, नीलेश कोठारी, संजय कटारिया, राजेश लालवाणी, विजय पारख, सुधीर मुथा, किरण सुराणा, राजेंद्र सरनोत, जितु ताथेड सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।