पुणे में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
आचार्य श्री प. पू. चंदनाजी म. सा. एवं प. पू. प्रितीसुधाजी म. सा. को श्रद्धासुमन अर्पित
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : अत्यंत श्रद्धामय एवं भावपूर्ण वातावरण में आचार्य प. पू. श्री चंदनाजी म. सा. एवं वाणीभूषण प. पू. श्री प्रितीसुधाजी म. सा. को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने दोनों महान विभूतियों के प्रेरणादायी जीवन, तप, त्याग एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सकल संघ, पुणे जिला एवं श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन भवन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आदिनाथ स्थानक भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा में उपाध्याय प. पू. श्री यशाजी म. सा., प. पू. श्री जयस्मिताजी म. सा., प. पू. श्री शिलापीजी म. सा., प. पू. श्री संगमित्राजी म. सा., प. पू. श्री प्रज्ञाजी म. सा., प. पू. श्री संयमप्रीतिजी म. सा. एवं प. पू. श्री हिमानीजी म. सा. सहित ठाणा ने अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए दोनों महापुरुषों के प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री आदिनाथ संघ के अध्यक्ष निलेश सुंदेचा ने उपस्थित महानुभावों का स्वागत किया। इसके पश्चात पुणे सकल संघ के अध्यक्ष विलास राठोड ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए श्रद्धांजलि सभा के उद्देश्य एवं महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय सूत्र संचालन सकल संघ के कार्याध्यक्ष अनिल नहार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सकल संघ के महामंत्री सागर सांखला ने व्यक्त किया।
श्रद्धांजलि सभा में पुणे शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं पुणे जिला के विभिन्न संघों के संघपति एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से अभय प्रभावना के निर्माता एवं प्रसिद्ध उद्योगपति अभय फिरोदिया, पुना हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजकुमार चोरडिया, महासंघ अध्यक्ष अचल जैन, जीतो के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी, पुणे सकल संघ के संस्थापक विजयकांत कोठारी, पूर्व अध्यक्ष पोपटलाल ओस्तवाल, पुणे मर्चेंट चेंबर के अध्यक्ष राजेंद्र बाठिया, पूर्व नगरसेवक प्रवीण चोरबेले, सूर्यदत्ता इंस्टीट्यूट के संजय चोरडिया, मनोज छाजेड, ललित जैन, अजय भंडारी, कांग्रेस के युवा नेता अक्षय जैन, जितेंद्र तातेड, अशोक जैन, जैन जागृति के संपादक संजय चोरडिया तथा महाराष्ट्र जैन वार्ता के संपादक अभिजीत डुंगरवाल सहित अनेक सम्माननीय व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आदिनाथ संघ के महामंत्री संजय सांखला, कार्याध्यक्ष विजय नवलाखा, उपाध्यक्ष सुभाष मुथा, उपाध्यक्ष सचिन टाटिया, पूर्व अध्यक्ष मदनलाल बलदोटा, भोजन प्रमुख दिलीप बोरा, पूर्व अध्यक्ष भरत चांगेडिया एवं नैमिचंद सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने विशेष परिश्रम कर आयोजन को सफल बनाया।
