आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

FCP मिलन 2026 : गोवा में रिश्तों, मित्रता और पारिवारिक मूल्यों का अनूठा संगम

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • June 16, 2026
Spread the love

पुणे : JITO पुणे चैप्टर फाउंडेशन के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में गोवा में आयोजित FCP मिलन 2026 उत्साह, अपनत्व और पारिवारिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। 60 से अधिक दंपतियों की सहभागिता वाले इस विशेष आयोजन ने JITO परिवार की एकता, मित्रता और पारिवारिक मूल्यों को नई मजबूती प्रदान की।

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक बालाजी बिल्डर्स के निलेश ओसवाल एवं महेश ओसवाल रहे, जिनके सहयोग से यह आयोजन भव्य एवं यादगार स्वरूप में संपन्न हुआ।

तीन दिनों तक चले इस मिलन में गाला डिनर, साउंड हीलिंग सत्र, सनडाउनर कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बीच स्पोर्ट्स, मनोरंजक गतिविधियां तथा बिजनेस नेटवर्किंग जैसे अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सदस्यों और उनके परिवारों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर यादगार पल संजोए।