जीतो गेम्स नेशनल्स 2026 : पुणे के 34 खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे प्रतिभा
महाराष्ट्र न्यूज नेटवर्क
पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़ एवं मुख्य सचिव दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में जीतो पुणे के 34 प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगामी जीतो गेम्स नेशनल्स 2026 में भाग लेने के लिए चेन्नई रवाना हो रहे हैं। 20 एवं 21 जून को आयोजित होने वाले इस भव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव में देश के 40 से अधिक शहरों से 500 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जीतो पुणे के खिलाड़ी बैडमिंटन, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, शतरंज, तैराकी तथा एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में भाग लेकर पुणे चैप्टर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु जीतो पुणे चैप्टर द्वारा सभी प्रतिभागियों को विशेष ट्रैवल एवं प्रैक्टिस जर्सी प्रदान की गई हैं।
चैप्टर के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है। इस अवसर पर सचिव लक्ष्मीकांत खाबिया, खजिनदार दिलीप जैन, सह-खजिनदार रूपेश कोठारी एवं जॉइंट सेक्रेटरी अॅड. विशाल शिंगवी ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
जीतो पुणे फाउंडेशन के स्पोर्ट्स डायरेक्टर कुणाल ओस्तवाल, स्पोर्ट्स कन्वीनर अमोल कुचेरिया, स्पोर्ट्स को-कन्वीनर मनोज तालीसरा तथा स्पोर्ट्स कमेटी सदस्य सुरेश नाबरिया, वनीता मेहता एवं नम्रता शिंगी ने खिलाड़ियों की तैयारी, समन्वय और संपूर्ण आयोजन प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जीतो पुणे चैप्टर को विश्वास है कि उसके खिलाड़ी चेन्नई में होने वाले इस राष्ट्रीय खेल महोत्सव में शानदार प्रदर्शन कर पुणे तथा जैन समाज का नाम गौरवान्वित करेंगे।
जीतो पुणे के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। इस बार भी सभी खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ चेन्नई जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और पुणे चैप्टर का नाम रोशन करेंगे। – इंद्रकुमार छाजेड़, चेयरमैन, जीतो पुणे चॅप्टर
खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है। सभी ने अच्छी तैयारी की है और पूरी टीम सकारात्मक सोच के साथ नेशनल्स में भाग लेने जा रही है। – दिनेश ओसवाल, चीफ सेक्रेटरी, जीतो पुणे चॅप्टर
पिछले कुछ समय से खिलाड़ियों की तैयारी पर लगातार काम किया गया है। सभी खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि वे चेन्नई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। – कुणाल ओस्तवाल, स्पोर्ट्स डायरेक्टर, जीतो पुणे चैप्टर
