राष्ट्रीय जीतो गेम्स में जीतो पुणे देश में दूसरे स्थान पर
33 पदकों के साथ देश में उपविजेता बनने का गौरव
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़ एवं मुख्य सचिव दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में जीतो पुणे के खिलाड़ियों ने जीतो गेम्स नेशनल्स 2026 में शानदार सफलता का नया इतिहास रचते हुए देशभर की पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
चेन्नई में आयोजित इस राष्ट्रीय खेल महोत्सव में जीतो पुणे के 34 खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कुल 33 पदक जीतकर पुणे और जैन समाज का नाम गौरवान्वित किया। देश के 40 से अधिक शहरों से आए 500 से अधिक खिलाड़ियों के बीच जीतो पुणे ने 10 स्वर्ण, 12 रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
इसके साथ ही चैप्टर को ‘रनर-अप इन मेडल्स टैली’ और ‘बेस्ट चीयरिंग चैप्टर अवार्ड’ जैसे प्रतिष्ठित सम्मान भी प्राप्त हुए। इस राष्ट्रीय खेल महोत्सव में अरिहान कांकरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए और देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ियों में ‘बेस्ट प्लेयर ऑफ जीतो गेम्स नेशनल्स 2026’ चुने गए।
उनकी इस उपलब्धि ने जीतो पुणे की सफलता में चार चांद लगा दिए। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और आयोजन को सफल बनाने में सचिव लक्ष्मीकांत खाबिया, खजिनदार दिलीप जैन, सह-खजिनदार रूपेश कोठारी और जॉइंट सेक्रेटरी एड. विशाल शिंगवी सहित चैप्टर के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
वहीं खिलाड़ियों की तैयारी और समन्वय में स्पोर्ट्स डायरेक्टर कुणाल ओस्तवाल, स्पोर्ट्स कन्वीनर अमोल कुचेरिया, स्पोर्ट्स को-कन्वीनर मनोज तलेसरा तथा स्पोर्ट्स कमेटी सदस्य सुरेश नाबरिया, वनीता मेहता और नम्रता शिंगी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप जीतो पुणे ने राष्ट्रीय स्तर पर यह शानदार उपलब्धि हासिल की।
जीतो गेम्स नेशनल्स 2026 में हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीतो पुणे और जैन समाज का गौरव बढ़ाया है। 33 पदकों के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त करना खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और पूरे चैप्टर के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और स्पोर्ट्स टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। – इंद्रकुमार छाजेड़, चेयरमैन, जीतो पुणे चॅप्टर
देशभर के 40 से अधिक शहरों के बीच दूसरा स्थान प्राप्त करना पूरे जीतो पुणे परिवार के लिए गर्व और खुशी का विषय है। खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत और पूरे चैप्टर के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सभी खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। – दिनेश ओसवाल, चीफ सेक्रेटरी, जीतो पुणे चॅप्टर
जीतो गेम्स नेशनल्स 2026 में खिलाड़ियों ने जिस समर्पण, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया, वह सराहनीय है। पिछले कई महीनों से खिलाड़ियों की तैयारी और समन्वय पर लगातार काम किया गया था। 33 पदकों के साथ देश में दूसरा स्थान हासिल करना सभी खिलाड़ियों, कोच, अभिभावकों और स्पोर्ट्स टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी को हार्दिक बधाई। – कुणाल ओस्तवाल, स्पोर्ट्स डायरेक्टर, जीतो पुणे फाउंडेशन
खिलाड़ियों ने पिछले कई महीनों से पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ तैयारी की थी। चेन्नई में सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उसी का परिणाम आज 33 पदकों के रूप में हमारे सामने है। खिलाड़ियों की मेहनत और पूरे परिवार के विश्वास ने जीतो पुणे को देश में दूसरा स्थान दिलाया, जो हम सभी के लिए खुशी और गर्व का विषय है। – अमोल कुचेरिया, स्पोर्ट्स कन्वीनर, जीतो पुणे चैप्टर
