आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

तेरापंथ भवन कांदिवली में पुणे की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • June 22, 2026
Spread the love

महाराष्ट्र जैन वार्ता

मुंबई : तेरापंथ भवन, कांदिवली में आचार्य प. पू. श्री महाश्रमणजी म. सा. की सुशिष्या शासन प. पू श्री साध्वी विद्यावतीजी (द्वितीय) म. सा., साध्वी प. पू. श्री प्रियवंदाजी म. सा., साध्वी प. पू. श्री प्रेरणाश्रीजी म. सा., साध्वी प. पू. श्री मृदुयशाजी म. सा. एवं साध्वी प. पू. श्री डॉ. ऋद्धि यशाजी म. सा. के पावन सान्निध्य में पुणे की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह के दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन के प्रति समर्पित भाव से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ग्रहण की।

नवगठित कार्यकारिणी में राजेश पारख ने अध्यक्ष, धर्मेंद्र चोरड़िया ने मंत्री, संजय मरलेचा एवं केवल सेठिया ने उपाध्यक्ष, मनोज संकलेचा ने संगठन मंत्री तथा सोनेश संचेती ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की।

इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिजीत बेगानी, सौरभ नाहटा, गुणवंत सेमलानी, हेमा सेठिया एवं राजेंद्र तलेसरा ने भी संगठन के प्रति सेवा, समर्पण एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर साध्वीवृंद ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में नवगठित टीम को धर्म, संगठन और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को एकता, अनुशासन, संस्कार एवं सामूहिक भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संदेश प्रदान किया।

समारोह में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने नवगठित टीम का अभिनंदन करते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धा, आध्यात्मिकता और उत्साह से ओतप्रोत यह शपथ ग्रहण समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।