आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

जीतो गेम्स नेशनल्स 2026 में जीतो पुणे का परचम

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • June 23, 2026
Spread the love

पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़ एवं मुख्य सचिव दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में जीतो पुणे के खिलाड़ियों ने चेन्नई में आयोजित जीतो गेम्स नेशनल्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर की पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। 34 खिलाड़ियों की टीम ने 33 पदक जीतकर पुणे और जैन समाज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

देश के 40 से अधिक शहरों से आए 500 से अधिक खिलाड़ियों के बीच जीतो पुणे ने 10 स्वर्ण, 12 रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके साथ ही चैप्टर को ‘रनर-अप इन मेडल्स टैली’ और ‘बेस्ट चीयरिंग चैप्टर अवार्ड’ जैसे प्रतिष्ठित सम्मान भी प्राप्त हुए।