श्री महावीर जैन विद्यालय में विद्यार्थीगृह एवं स्पोर्ट्स क्लब का भव्य उद्घाटन संपन्न
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : डेक्कन जिमखाना स्थित श्री महावीर जैन विद्यालय में प्रख्यात उद्योगपति एवं प्रमुख दानदाता श्री प्रकाशभाई आर. धारीवाल, श्रीमती दीना धारीवाल तथा दुबई स्थित 1XL होल्डिंग्स के डॉ. धीरज जैन की गरिमामयी उपस्थिति में प्रकाशभाई रसिकलाल धारीवाल विद्यार्थीगृह एवं जैनम जीविका फाउंडेशन स्पोर्ट्स क्लब का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे प्रकाशभाई रसिकलाल धारीवाल विद्यार्थीगृह के उद्घाटन से हुआ, जबकि प्रातः 11:00 बजे जैनम जीविका फाउंडेशन स्पोर्ट्स क्लब का लोकार्पण किया गया।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य, खेलकूद, मनोरंजन एवं बेहतर जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए इन आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया गया है।
मुख्य समारोह बीएमएस ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जहां अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में श्री प्रकाशभाई धारीवाल ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. धीरज जैन ने विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में खेलों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर विलास राठोड, राजेश शाह, सुरेंद्र गांधी, पृथ्वीराज धोका, पुरुषोत्तम लोहिया एवं अल्पेश गांधी इनकी विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष कमलेश विकमसे, अध्यक्ष सुधीर मेहता, उपाध्यक्ष हितेश दोशी, विश्वस्त अनीता मेहता, राजेश शाह, वीरेंद्र शाह एवं नरेश शेठ, मानद सचिव हसमुख गढेचा, अतुल शाह एवं अल्पेश गांधी, मानद कोषाध्यक्ष परेश शाह एवं चेतन शाह, पुणे समिति के मानद सचिव युवराज शाह एवं कल्पेश शाह, प्रकल्प सह-समन्वयक सुहास मर्चंट, तथा समिति सदस्य शरद शाह, वीरेंद्र पाटणी, विलास शाह, अमोल पारख, मेहुल शाह, कमलेश मोतीवाले, जयेश संघवी, जितेंद्र शाह, विवेक शाह, सचिन शाह, धीरज गाला एवं प्रशांत शाह इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विद्यालय प्रशासन ने दोनों प्रमुख दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, संस्कारमय एवं प्रगतिशील वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के लिए स्नेहभोज का आयोजन किया गया। श्री महावीर जैन विद्यालय ट्रस्ट बोर्ड, स्थानीय समिति एवं समस्त एसएमजेवी परिवार ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

