आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

श्री सोनाणा खेतलाजी मंदिर में वारकरियों का विश्राम

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • July 11, 2026
Spread the love

पुणे : श्री क्षेत्र देहू और आलंदी से लाखों की संख्या में वारकरी पंढरपुर की यात्रा पर निकलते हैं। इस यात्रा के दौरान वे विभिन्न स्थानों पर विश्राम करते हैं। उनके लिए भोजन, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कर अनेक लोग सेवा का पुण्य अर्जित करते हैं। ऐसी ही पुण्य सेवा पुणे के टिंबर मार्केट स्थित 45 वर्षों से भी अधिक पुरानी प्रतिष्ठित फर्म ‘संतोष स्टील्स’ एवं ‘संतोष ग्रुप परिवार’ द्वारा की जा रही है।

वारकरियों के पुणे प्रवास के दौरान हांडेवाड़ी ट्रेड मार्केट स्थित श्री क्षेत्रपाल सोनाणा खेतलाजी मंदिर परिसर में संतोष रतनलालजी जैन परिवार द्वारा बड़ी संख्या में वारकरियों की श्रद्धापूर्वक सेवा की गई।

पंढरपुर की ओर जा रहे वारकरी यहां दो दिनों तक विश्राम के लिए रुके। इस दौरान मंदिर परिसर ‘जय हरि विठ्ठल’ और ‘माऊली-माऊली’ के जयघोष से गूंजता रहा।

वारकरियों के ठहरने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था संतोष रतनलालजी जैन परिवार तथा प्रकाशजी रावल द्वारा श्रद्धाभाव से की गई।

उल्लेखनीय है कि संतोष रतनलालजी जैन परिवार पुणे के साथ-साथ राजस्थान में भी विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागी रहा है।

गौशाला एवं श्री सोनाणा खेतलाजी मंदिर के माध्यम से यह परिवार सदैव समाजसेवा में अग्रणी रहा है। पिछले कई वर्षों से भवानी पेठ स्थित संतोष स्टील्स में भी वारकरियों की सेवा की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है।