दानवीर उद्योगपति सुभाषचंद्रजी खाबिया ने ग्रहण किया संथारा
संथारा का आज दूसरा दिन
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जैन समाज के लिए अत्यंत श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घटना में उरली कांचन निवासी आदरणीय दानवीर उद्योगपति सुभाषचंद्र सुखलालजी खाबिया (78 वर्ष) ने अपने परिवार की उपस्थिति में प. पू. रमणीक मुनिजी म. सा. के मुखारविंद से दूरध्वनि के माध्यम से संथारा (संलेखना) ग्रहण किया।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सूरजबाई खाबिया, पुत्र सुहास खाबिया एवं सुजीत खाबिया, पुत्रियां संध्या प्रदीप कर्नावट तथा सुलभा राकेशजी कुवाड सहित समस्त परिवारजन उपस्थित रहे।
खाबिया परिवार की ओर से समाजबंधुओं से आग्रह किया गया है कि वे खाबिया निवास, आश्रम रोड, उरली कांचन (पुणे) पहुंचकर दर्शन का लाभ लें तथा आध्यात्मिक मंगलभावनाएं प्रकट करें।
संपर्क : 9561574274, 7888074774, 9271618070
