चातुर्मासिक मंगल प्रवेश संपन्न
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : श्री साधना सदन संघ (महावीर प्रतिष्ठान), पुणे के तत्वावधान में श्रमण संघीय सलाहकार एवं वाणी के जादूगर पूज्य रमणीक मुनिजी म.सा. आदि ठाणा-3 तथा अमोलक मानस तप ज्योत्सना साध्वी श्री हिमानीजी म.सा. आदि ठाणा-6 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश सोमवार को श्रद्धा, भक्ति एवं धर्ममय वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं, विभिन्न जैन संघों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर संत-साध्वीवृंद के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। मंगल प्रवेश के दौरान पूरे परिसर में जयघोष, भक्ति और उत्साह का वातावरण रहा।

